फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   43 डिग्री पहुंचा तराई का पारा, गर्मी बढ़ी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

43 डिग्री पहुंचा तराई का पारा, गर्मी बढ़ी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Sun, 11 Jun 2017 04:15 AM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 04:15 AM IST
विज्ञापन
43 डिग्री पहुंचा तराई का पारा, गर्मी बढ़ी, जनजीवन अस्त-व्यस्त
43 डिग्री पहुंचा पारा, उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल
विज्ञापन

बहराइच। तराई में गर्मी से निजात नहीं मिल पा रही है। उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। तराई का पारा शनिवार को फिर 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। ऐसे में घर से बाहर निकलने पर लोगों को झुलसन का अहसास हुआ।

तराई में मौसम का उतार-चढ़ाव लोगों को बेहाल किए हुए है। शुक्रवार को पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में बौछारें पड़ने के बाद लगा था कि तराई में भी वर्षा होगी, लेकिन आसमान पर छाए बादलों ने निराश किया। स्थिति यह रही कि शनिवार को सुबह से ही चिलचिलाती धूप का सामना लोगों को करना पड़ा। गर्म हवाएं नहीं चलीं। लेकिन तापमान में कमी के बजाय बढ़ोतरी दर्ज की गई। जिससे उमस और चिपचिपाहट से लोग बेहाल रहे। नरेंद्रदेव कृषि अनुसंधान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. एमवी सिंह ने बताया कि इस समय जो छिटपुट वर्षा हो रही है, वह क्षेत्रीय विक्षोभ का परिणाम है। उन्होंने कहा कि तराई में सप्ताह भर बाद मानसून की दस्तक पर ही वर्षा की उम्मीद है। कहा कि शनिवार को बहराइच और श्रावस्ती का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आर्र्दता 55 प्रतिशत रही। जिससे उमस और चिपचिपाहट का अहसास हो रहा है। उन्होंने कहा कि तराई का मौसम सूखा होने के चलते किसानों को खेतों की सिंचाई बराबर करते रहना होगा, जिससे कि फसलों को नुकसान न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed