फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   18 cheaters caught in LLB exam

Bahraich News: एलएलबी की परीक्षा में पकड़े गए 18 नकलची

Tue, 25 Mar 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 25 Mar 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
18 cheaters caught in LLB exam
बहराइच के किसान पीजी कॉलेज में एलएलसी की परीक्षा देते विद्यार्थी।
बहराइच। किसान पीजी कॉलेज में मंगलवार को एलएलबी परीक्षा के पांचवें दिन 18 और नकलची पकड़े गए। इससे पकड़े गए नकलचियों की संख्या बढ़कर 70 हो गई। विश्वविद्यालय के उड़ाका दल ने भी छापेमारी की और छह नकलची पकड़े।
विज्ञापन

सहायक केंद्र व्यवस्थापक प्रोफेसर उस्मान ने बताया कि मंगलवार को केंद्र व्यवस्थापक प्रोफेसर विनय सक्सेना के नेतृत्व में तलाशी अभियान शुरू हुआ। पहली पाली में सात नकलचियों को कॉलेज के आंतरिक उड़ाका दल ने और छह नकलचियों को विश्वविद्यालय से आए उड़ाका दल ने पकड़ा। बताते चलेंं कि डाॅ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या की ओर से जारी परीक्षा कार्यक्रम में संजीवनी व कलावती महाविद्यालय की परीक्षा केडीसी में हो रही है। 19 मार्च से दो पालियों में जारी परीक्षा में अब तक 70 नकलची पकड़े जा चुके हैं। आंतरिक उड़ाका दल में प्रोफेसर लेफ्टिनेंट सूर्यभान रावत, चीफ प्रॉक्टर किसुनवीर, पूर्व चीफ प्राक्टर आशुतोष शुक्ला, हिन्दी के प्रभारी डाॅ. नीरज पांडेय, उर्दू के प्रभारी डाॅ. राज कमल गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed