फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   1,71,836 cases settled in National Lok Adalat

Bahraich News: राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटे 1,71,836 वाद

Sun, 10 May 2026 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 10 May 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
1,71,836 cases settled in National Lok Adalat
दीवानी कचेहरी परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत में लगे स्टाल पर मौजूद लोग। -संवाद
बहराइच। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को दीवानी न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न न्यायालयों में लंबित 1,71,836 वादों का निपटारा आपसी सुलह-समझौते के आधार पर कराया गया।
विज्ञापन



दीवानी न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की अध्यक्षता प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश राजेश कुमार सिंह ने की। उन्होंने न्यायालय परिसर स्थित सभागार में दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया।
विज्ञापन



प्राधिकरण के सचिव विनोद कुमार यादव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1,71,836 वादों का निपटारा किया गया। इनमें जिला न्यायालय द्वारा 5,874 वाद, अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय दीपकांत मणि की अदालत द्वारा पारिवारिक मामलों के 13 वाद, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी हरेंद्र प्रसाद द्वारा 23 वाद, स्थायी लोक अदालत द्वारा एक वाद तथा उपभोक्ता प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष सुरेशचंद्र भारती द्वारा चार वादों का समाधान कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सचिव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक रिकवरी के 606 मामले तथा राजस्व विभाग के सर्वाधिक 1,65,315 वादों का निपटारा हुआ। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में कुल 9,28,90,745 रुपये का सेटलमेंट हुआ।


कार्यक्रम के दौरान शिविर लगाकर वादकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया। लोक अदालत के नोडल अधिकारी एवं विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अरविंद कुमार गौतम ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों का आभार जताया।


इस मौके पर एडीजे प्रथम शैली राय, विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी पवन कुमार शर्मा, तृतीय एडीजे राकेश कुमार सिंह, विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट कविता निगम, एडीजे पंचम सुनील प्रसाद, विशेष न्यायाधीश एफटीसी द्वितीय अनिल कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।



------------
सीजेएम कोर्ट में नहीं निपटाए गए वाद
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि वकीलों द्वारा कार्य बहिष्कार किए जाने के चलते सीजेएम कोर्ट में शनिवार को एक भी मामले का निपटारा नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed