{"_id":"5ccb2db4bdec2207186a4986","slug":"171556819380-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रन फार वोट में शामिल हुआ बहराइच, हुईं प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रन फार वोट में शामिल हुआ बहराइच, हुईं प्रतियोगिताएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लिए गुरुवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रन फॉर वोट का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। इस मौके पर जिला स्तरीय बॉक्सिंग और तीरंदाजी प्रतियोगिता भी हुई। जिसका शुभारंभ जिलाधिकारी ने किया।
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को रन फॉर वोट के साथ इंदिरा गांधी स्टेडियम में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिलाधिकारी शंभु कुमार ने रन फॉर वोट रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये रैली जिला अस्पताल चौराहा, छोटी बाजार, घंटाघर, पीपल चौराहा होते हुए नगर पालिका परिषद में पहुंचकर समाप्त हुई।
रैली के साथ एसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, सीडीओ अरविंद चौहान, एसडीएम सदर कीर्तिप्रकाश भारती, बीएसए एसके तिवारी, क्रीड़ाधिकारी एआर अंसारी आदि चल रहे थे। इसके बाद तीरंदाजी व बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू हुई। जिसमें 100 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
बॉक्सिंग में 16 किग्रा भार में यासिर अंसारी, 18 किग्रा भार में उज्ज्वल गुप्ता, 22 किग्रा भार में मयंक गुप्ता, 38 किग्रा भार में शैलेंद्र प्रताप सिंह व 18 किग्रा भार में आबिदा खालिद अव्वल रहीं। तीरंदाजी प्रतियोगिता में अंशिका प्रथम, खुशी द्वितीय, मुस्कान तृतीय व आयुषी चौथे स्थान पर रहीं। कार्यक्रम का संचालन सरदार सरजीत सिंह ने किया।