फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   खर पतवार नाशक दवा बनाने की नकली फैक्ट्री पकड़ी

खर पतवार नाशक दवा बनाने की नकली फैक्ट्री पकड़ी

Mon, 22 Apr 2019 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
खर पतवार नाशक दवा बनाने की नकली फैक्ट्री पकड़ी
नानपारा (बहराइच)। नगर में पीआई इंडस्ट्रीज लिमिटेड के नाम पर नकली कीटनाशक दवा बनाने की फैक्ट्री चलायी जा रही थी। सोमवार को कंपनी के अधिकारी की मौजूदगी में पुलिस व कृषि विभाग के अधिकारियों ने छापा मारकर फैक्ट्री को पकड़ लिया। मौके से भारी मात्रा में कंपनी के नाम के नकली स्टीकर, खाली शीशी व बोतलें बरामद हुईं। तैयार दवा भी पुलिस के हाथ लगी। बरामद दवा को सीज कर फैक्ट्री संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन



पीआई इंडस्ट्रीज लिमिटेड की ओर से नोमिनी गोल्ड नामक कीटनाशक उत्पाद बाजार में बेचा जाता है। लेकिन उत्पाद की मांग अधिक होने के चलते नानपारा में नोमिनी गोल्ड नाम से नकली कीटनाशक बनाने की फैक्ट्री संचालित कर दी गई। इसकी भनक कंपनी के अधिकारियों को लगी तो बिहार के मधुबनी निवासी कंपनी के जांच अधिकारी रंजीत कुमार बहराइच पहुंचे। कंपनी के नाम से हूबहू दूसरा उत्पाद देखकर वह सकते में आ गए।
विज्ञापन



जांच अधिकारी ने बताया कि मामले की सूचना कंपनी को देने के बाद कृषि रक्षा पर्यवेक्षक अमर सिंह तथा जिला कृषि रक्षा अधिकारी को अवगत कराया गया। कृषि रक्षा अधिकारी ने नकली कीटनाशक कंपनी संचालन के बारे मेें नानपारा पुलिस को जानकारी दी। इस पर सोमवार सुबह उप निरीक्षक अफजल खां, कांस्टेबल कृष्णमोहन की अगुवाई में पुलिस ने कृषि अधिकारियों के साथ नानपारा बाजार में शिवपुर-इमामगंज मार्ग पर एक दुकान पर छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन



दुकान के अंदर गोदाम में पीआई इंडस्ट्रीज लिमिटेड के नाम से नकली कीटनाशक दवा बरामद हुई। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि स्टीकर लगी 130 खाली प्लास्टिक की बोतल, बिना स्टीकर लगी 725 प्लास्टिक की बोतल, 200 एमएल पैकिंग के लिए 260 पीस नकली स्टीकर व 100 एमएल के 330 पीस नकली कीटनाशक दवा पैक मिली।



मौके से संजय कुमार निवासी शिवपुर रोड इमामगंज को गिरफ्तार किया गया। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि कंपनी के जांच अधिकारी रंजीत की तहरीर पर ट्रेड मार्क अधिनियम व कॉपी राइट एक्ट के तहत केस दर्ज कर फैक्ट्री संचालक संजय को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed