फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   अवध वि श्वविद्यालय से दो डिग्री कॉलेजों को मिली क्लीनचिट

अवध वि श्वविद्यालय से दो डिग्री कॉलेजों को मिली क्लीनचिट

Thu, 19 Jul 2018 11:04 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
अवध वि श्वविद्यालय से दो डिग्री कॉलेजों को मिली क्लीनचिट
बहराइच। अवध विश्वविद्यालय ने नवीन सत्र के प्रवेश पर दो महाविद्यालयों को क्लीनचिट दे दी है। दोनों महाविद्यालयों के प्रबंधकों ने कुलसचिव को आवेदन कर प्रवेश प्रक्रिया पर लगी रोक को हटाने की मांग की थी।
विज्ञापन


दोनों ने ऑनलाइन सत्यापन करवा लिया है। डॉ. राममनोहर लाहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने गत दो जुलाई को बैठक कर जिले के 11 महाविद्यालयों को नवीन सत्र में स्नातक के प्रवेश पर रोक लगाकर मानक संबंधी कागजात पूरा करने केे निर्देश दिये जारी किये थे।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय द्वारा नोटिस जारी होने के बाद कुछ महाविद्यालयों के प्रबंधकों ने विश्वविद्यालय द्वारा जारी किये गये मानकों को पूरा कर कुलसचिव को आवेदन सौंपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कागजों का सत्यापन करने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा शकुंतला मेमोरियल एजूकेशनल इंस्टीट्यूट उन्नैसा व रसिक बिहारी महाविद्यालय को नवीन सत्र में प्रवेश की अनुमति प्रदान कर दी है।

शकुंतला मेमोरियल कालेज के प्रबंधक डा.चंद्रेश सिंह ने बताया कि उन्होंने विश्वविद्यालय के सभी मानकों को पूरा कर कुलपति को 10 जुलाई को आवेदन सौंपकर सूची से नाम हटाने की मांग की थी।

उन्होंने बताया कि मौजूदा सत्र में बीए, बीएससी व बीकाम की प्रवेश प्रक्रिया जारी है। प्रबंधक ने बताया कि कालेज प्रशासन ने मौजूदा सत्र के दौरान इंटर में 75 प्रतिशत पास बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा ग्रहण कराने की व्यवस्था बनाई है।


जबकि जनपद मुख्यालय से आने वाले छात्रों के लिए कालेज प्रशासन ने छात्रों के लिए इस वर्ष से नि:शुल्क बस से आने जाने की भी व्यवस्था बनाई है।

रसिक बिहारी महाविद्यालय के प्रबंधक समीरात्मक श्रीवास्तव ने भी बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा नवीन सत्र में स्नातक की कक्षाओं में प्रवेश पर लगी रोक को हटाकर प्रवेश की अनुमति प्रदान कर दी है।

विश्वविद्यालय से अनुमति मिलने के बाद नवीन सत्र की कक्षओं में छात्रों का प्रवेश प्रारंभ कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed