फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   घाघरा की कटान में छह मकान और 40 बीघा खेत समाहित

घाघरा की कटान में छह मकान और 40 बीघा खेत समाहित

Thu, 27 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
घाघरा की कटान में छह मकान और 40 बीघा खेत समाहित
राजीचौराहा/कैसरगंज। घाघरा नदी का जलस्तर अब भी खतरे के निशान से ऊपर है। दोपहर बाद से जलस्तर में एक सेंटीमीटर की कमी शुरू हुई है। लेकिन जलस्तर कम होने के साथ ही कटान तेज हो गई है। महसी और कैसरगंज क्षेत्र में नदी की लहरें तेज कटान कर रही हैं।
विज्ञापन


छह ग्रामीणों के मकान नदी में समाहित हो गए। 40 बीघा खेती योग्य जमीन भी कटी है। अभी तक राहत व बचाव के कोई उपाय नहीं हुए हैं। घाघरा नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है। नदी खतरे के निशान से सुबह आठ बजे 17 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी। 12 बजे से जलस्तर में कमी शुरू हो गई।
विज्ञापन


केंद्रीय जलायोग संस्थान घाघराघाट के मापक सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर में कमी दर्ज हो रही है। जिसके कारण शाम चार बजे नदी का जलस्तर 106.186 मीटर दर्ज हुआ। इसके साथ ही कटान तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नदी की लहरों ने महसी के गोलागंज को निशाने पर ले लिया है। गांव निवासी बसंतलाल व कन्हैयालाल का मकान घाघरा की भेंट चढ़ गया है। वहीं कैसरगंज के कुम्हारपुरवा गांव में नदी की लहरों ने तेज कटान करते हुए राधे, मनमोहन, शिवकुमार समेत चार ग्रामीणों के मकान को लील लिया है।


घरों के साथ खेती योग्य जमीन भी नदी में समाहित हो रही है। रात से अब तक 40 बीघा खेत नदी की भेंट चढ़ा है। महसी के उप जिलाधिकारी नागेंद्र कुमार का कहना है कि राजस्वकर्मी क्षेत्र में कैंप कर रहे हैं। कटान पर नजर रखी जा रही है। सूची बन रही है। कटान पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा। उन्हें बसाने के इंतजाम शीघ्र ही होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed