फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   बाघ को रोकने के लिए लगाया गया जाल

बाघ को रोकने के लिए लगाया गया जाल

Thu, 25 Apr 2019 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
बाघ को रोकने के लिए लगाया गया जाल
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट रेंज में बाघ के हमले में दादी और पोती की मौत के बाद क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। गांव के निकट जंगल और नदी के कछार के रास्तों को प्लास्टिक की रस्सियों के जाल से सील कर दिया गया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों को सजग करते बोर्ड भी वन विभाग की ओर से लगाए गए हैं। ग्रामीणों को बाघ प्रभावित क्षेत्रों में न जाने की हिदायत दी गई है।

कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत विशुनापुर गांव निवासी दादी और पोती पर बाघ ने जंगल के निकट खेत में हमला कर उन्हें मार डाला था।

बाघ के हमले में दो मौतों की सूचना पर बुधवार को डीएफओ ने टीम के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर बाघ प्रभावित गांव से सटे जंगल के इलाके को सील करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


उसी के तहत गुरुवार को वनकर्मियों ने हादसे वाले स्थल से एक किलोमीटर की दूरी तक प्लास्टिक के जाल की बाड़ लगाकर क्षेत्र को सील कर दिया है।

वन क्षेत्राधिकारी पीयूष मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि हादसा स्थल विशुनापुर गांव के साथ ही आसपास गांव के ग्रामीणों को भी सजग करते हुए बाड़ से सील किए गए क्षेत्र में न जाने की हिदायत दी गई है। वनकर्मियों की टीमें भी निरंतर गश्त कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में सुनाई देती रही बाघ की दहाड़
विशुनापुर गांव निवासी राजकुमार और बरसाती ने बताया कि बुधवार रात जंगल के निकट रह-रह कर बाघ की दहाड़ सुनाई पड़ती रही। इससे गांव के लोग दहशत में रहे। ग्रामीणों की सूचना के बाद संबंधित क्षेत्र में भी वन विभाग की टीमों को गश्त के निर्देश दिए गए हैं।


जंगल में भी न प्रवेश करें ग्रामीण
मौसम बदल रहा है। ऐसे में बाघ, तेंदुआ और हाथी का मूवमेंट बढ़ा है। अक्सर ग्रामीण लकड़ी बीनने या अन्य कार्यों से जंगल का रुख करते हैं।

लेकिन वर्तमान मौसम में वन्यजीवों का मूवमेंट बढ़ने के कारण हमले का डर बना हुआ है। ऐसे में ग्रामीण जंगल की ओर कतई न जाएं। खेत और खलिहानों में जाने के लिए भी समूह में घर से निकलें।
-जीपी सिंह, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed