फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   ग्रामीणों ने चोर को पीट कर मारडाला, साथी को पुलिस ने दबोचा

ग्रामीणों ने चोर को पीट कर मारडाला, साथी को पुलिस ने दबोचा

Wed, 02 Aug 2017 11:34 PM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने चोर को पीट कर मारडाला, साथी को पुलिस ने दबोचा
पयागपुर (बहराइच)। पड़री गांव में मंगलवार की रात चोर एक ग्रामीण के मवेशी को चुरा रहे थे। आहट पाकर ग्रामीणों ने घेराबंदी की तो एक चोर को गन्ने के खेत में दबोच लिया। जबकि उसके अन्य साथी फरार हो गए। पकड़े गए चोर को भीड़ ने जमकर पीटा। जिससे उसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव के चौकीदार की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की है। इस मामले में दम तोड़ने वाले चोर के साथी को भी पुलिस ने पकड़ने का दावा किया है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पयागपुर थाना क्षेत्र में इस समय मवेशी चोरों का आतंक है। जिसके चलते मवेशी मालिक जग कर रात बिता रहे हैं। मंगलवार रात क्षेत्र के पड़री गांव निवासी देशराज के अहाते में बंधी भैंसों को खोलकर चोर ले जा रहे थे। तभी आहट पाकर गांव के लोग एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने घेराबंदी की तो चोर मवेशी छोड़कर भाग खड़े हुए। ग्रामीणों ने पीछा कर गन्ने के खेत में घुसे चोरों को पकड़ने की कोशिश की। पांच की संख्या में चोर थे। लेकिन चार चोर चकमा देकर फरार हो गए। जबकि एक चोर को ग्रामीणों ने गन्ने के खेत में दबोच लिया। उसकी जमकर पिटाई की। जिससे चोर मरणासन्न हो गया। सूचना थाने पर दी गई। थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने गांव पहुंचकर मरणासन्न चोर को कब्जे में लेकर इलाज के लिए सीएचसी भेजा। लेकिन अस्पताल पहुंचते-पहुंचते उसने दम तोड़ दिया। वहीं मृतक के एक साथी को पुलिस ने कुछ दूरी पर दबोच लिया। मृतक की पहचान हरीराम (32) पुत्र बाबूराम निवासी सेमगढ़ा इकौना के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गांव के चौकीदार आलम की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। मृतक चोर ने दम तोड़ने से पूर्व जो बयान दिया। उसकी निशानदेही पर क्षेत्र में घेराबंदी कर उसके एक साथी को दबोचा गया है। हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। चोर के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed