फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   दिव्यांग भी देश और समाज के उत्थान में देते अहम योगदान:मंत्री

दिव्यांग भी देश और समाज के उत्थान में देते अहम योगदान:मंत्री

Sun, 11 Jun 2017 01:19 AM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
दिव्यांग भी देश और समाज के उत्थान में देते अहम योगदान:मंत्री
‘दिव्यांगों की हौसला अफजाई कर मुख्यधारा से जोड़ें’
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल
कैसरगंज (बहराइच)। दिव्यांगों को कभी कमजोर नहीं समझना चाहिए, उनके पास प्रभु की दी हुई अलौकिक शक्ति होती है। वह भी देश और समाज के उत्थान में अपना अहम योगदान देतेे हैं। जरूरत है सिर्फ उनकी हौसला अफजाई कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने की। यह बातें कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहीं। इस मौके पर दिव्यांगों को ट्राई साइकिल का भी वितरण किया।

कैसरगंज के ब्लॉक परिसर में शनिवार को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति पत्र वितरण एवं दिव्यांगजन ट्राई साइकिल वितरण समारोह का आयोजन हुआ, जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रदीप यादव एडवोकेट तथा संचालन संतोष सिंह ने किया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मुकुटबिहारी वर्मा ने कार्यक्रम में अवनीश कुमार, कपीस, विजय कुमार, मोहम्मद सलमान, जासमा, राजू, आलोक आदि को ट्राई साइकिल बांटी। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चयनित 26 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए। इस मौके पर एसडीएम पंकज कुमार, सीओ केके सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर सिंह, खंड विकास अधिकारी विजय शंकर, कौशलेंद्र विक्रम सिंह, मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह, बुद्धिसागर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed