{"_id":"593c3b9e4f1c1b7e3a8b4588","slug":"161497119646-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजी और सुहेलदेव की पूजा को लेकर राजनीतिक दलों में चल रही वर्चस्व की जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजी और सुहेलदेव की पूजा को लेकर राजनीतिक दलों में चल रही वर्चस्व की जंग
Updated Sun, 11 Jun 2017 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजी व सुहेलदेव विजयोत्सव को लेकर दलों में चल रही वर्चस्व की जंग
दिव्यंाग कल्याण मंत्री बोले, बढ़ाई जाएगी शादी अनुदान की राशि
बहराइच। भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिव्यांग कल्याण विभाग के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने गाजी की दरगाह और सुहेलदेव विजयोत्सव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच वर्चस्व की जंग चलने की बात कही है। धर्मस्थलों पर भीड़ जुटाने और वोट बैंक सहेजने को बिना इतिहास की जानकारी के नेताओं द्वारा बयान जारी किए जा रहे हैं। दिव्यांग कल्याण मंत्री ने दिव्यांगों को शादी पर दिए जाने वाले अनुदान को 15 हजार रुपये बढ़ाने की भी बात कही।
भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिव्यांग कल्याण विभाग के मंत्री ओमप्रकाश राजभर शहर के मेवातीपुरा में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव और गाजी के बीच जंग हुई थी। लेकिन इतिहास की जानकारी के बिना कुछ राजनीतिक पार्टियां सुहेलदेव और मसूद गाजी को लेकर उल्टे-सीधे बयान जारी कर रही हैं। राजनीतिक दलों के बीच अपने-अपने धर्मस्थलों पर अधिक से अधिक भीड़ बटोरने और वोट बैंक को सहेजने की राजनीति की जा रही है। पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गाजी की दरगाह के सूर्यकुंड पर प्रतिमा स्थापना की बात वायरल होने को लेकर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह सरकार को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। सीएम ने ऐसी कोई बात नहीं कही है। मंत्री ने कहा कि दिव्यांग कल्याण विभाग की ओर से शादी अनुदान के तहत दिव्यांगों को अभी तक 20 हजार रुपये अनुदान दिया जा रहा था। जिसमें शुक्रवार को बढ़ोतरी करते हुए उसे 35 हजार रुपये कर दिया गया है।