फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   1608 bds candidate can not vote for mlc

एमएलसी के लिए वोट नहीं कर सकेंगे 1608 बीडीसी सदस्य

Wed, 10 Feb 2016 09:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 10 Feb 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। एमएलसी चुनाव के लिए गठजोड़ की कवायद शुरू हो गई है। मतदाता सूची पर भी प्रत्याशियों की निगाह टिकी हुई है।
विज्ञापन


इस चुनाव में पंचायत चुनाव से जीतने वाले 1608 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को वोट करने का अधिकार नहीं मिल सका है। ये लोग 2022 के एमएलसी चुनाव में भी कार्यकाल खत्म होने के कारण मतदाता नहीं रह जाएंगे।

एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पति हाजी इमलाक खां को चुनाव मैदान में उतारा है।

इसके अलावा अन्य किसी राजनीतिक दल ने अभी तक प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। चुनाव के नजदीक आने के साथ ही मतदाताओं के बीच अपनी पैठ मजबूत बनाने में भी प्रत्याशी जुट गए हैं।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन कार्यालय ने मतदाता सूची को पुनरीक्षित करा लिया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी एसी तिवारी ने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षित करा ली गई है।

कुल 3008 मतदाता एमएलसी चुनाव में वोट करेंगे। इसमें बहराइच जनपद के 1608 नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य को शामिल नहीं किया गया है। इन पुराने बीडीसी सदस्यों का कार्यकाल 27 मार्च को समाप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में जीतने वाले नए बीडीसी सदस्य मतदान में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। अगर देखा जाए तो इस बार के चुनाव के बाद एमएलसी पद के लिए 2022 में फिर से चुनाव होगा, जबकि जीतने वाले एमएलसी के कार्यकाल 2020 में ही समाप्त हो जाएंगे। तो वह फिर से वोट डालने का मौका नहीं पा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed