फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   16 players selected in Divisional Under-19 Hockey Team

Bahraich News: मंडलीय अंडर-19 हॉकी टीम में 16 खिलाड़ी चयनित

Thu, 04 Sep 2025 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 04 Sep 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
16 players selected in Divisional Under-19 Hockey Team
बहराइच। इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को आयोजित मंडलीय अंडर-19 हॉकी चयन ट्रायल में बहराइच, गोंडा और बलरामपुर के कुल 24 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अभ्यास और प्रदर्शन के आधार पर मंडलीय चयन समिति ने 16 खिलाड़ियों का चयन किया।
विज्ञापन


ट्रायल में खिलाड़ियों को दो टीमों में बांट कर अभ्यास मैच कराया गया। इसकी निगरानी सह संयोजक व महाराज सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संतोष चंद्र शुक्ल, जिला विद्यालय निरीक्षक तथा चयन समिति के सदस्यों ने की।
विज्ञापन


खिलाड़ियों ने मैदान पर अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। चयनित खिलाड़ियों में अंश कुमार, अर्जुन शर्मा, आदित्य सैनी, मोहम्मद हसनैन, प्रज्ज्वल गुप्ता, जैद बेग, सुमित कुमार, सत्यम मौर्य, मोहम्मद बिलाल सहित 16 खिलाड़ी शामिल रहे। इन्हें अब मंडल की टीम में शामिल होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर क्रीड़ा सचिव अजय सिंह, रामपाल यादव, विवेक रावत, नवीन मिश्रा, सुनील कुमार, वंदना कुमारी, अरविंद, शांतनु कुमार, उमेश कुमार व आरिफ मोहम्मद सहित कई खेल शिक्षक व अधिकारी उपस्थित रहे।

नहीं आईं महिला खिलाड़ी
अंडर-19 हॉकी चयन महिला वर्ग के लिए भी आयोजित किया गया था। हालांकि किसी भी महिला खिलाड़ी न आने से ट्रायल रद्द हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed