फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   16 ambulances deployed at highly sensitive places

Bahraich News: अति संवेदनशील जगहों पर तैनात की गईं 16 एंबुलेंस

Mon, 13 May 2024 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 13 May 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
16 ambulances deployed at highly sensitive places
जीवन रक्षक दवाओं की हुई बेहतर व्यवस्था, डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ अलर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। जिले में आज लोक सभा का चुनाव होगा। इसको लेकर हर स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य महकमा अलर्ट है। चिह्नित हाटस्पॉट केंद्रों पर 102 नंबर की एंबुलेंस लगाई गई हैं। जबकि 108 नंबर की एंबुलेंस मेडिकल कॉलेज में मौजूद रहेंगी।

प्रभारी सीएमओ डॉ.राजेश कुमार ने बताया कि लोक सभा चुनाव के मद्देनजर जिले के सभी सरकारी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। सभी जीवन रक्षक दवाओं की व्यवस्था पर्याप्त मात्रा में कर ली गई है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.प्रो. संजय खत्री ने बताया कि मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में सिफ्टवाइज डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की गई है। सभी दवाएं व जांच किट पर्याप्त मात्रा में मौजूद हैं। जिला प्रोग्राम मैनेजर सुधीर मणि त्रिपाठी ने बताया कि 16 अति संवेदनशील जगहों को चिह्नित कर सभी जगहों पर एंबुलेंस तैनात की गई है। जरूरत पड़ने पर शीघ्र ही एंबुलेंस पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed