{"_id":"a55c3d2968fc3b51a9170d2802f5b29e","slug":"157-voter-s-name-are-missing-from-the-list-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"157 वोटरों के नाम सूची से नदारद, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
157 वोटरों के नाम सूची से नदारद, प्रदर्शन
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
ताज खोदाई गांव की मतदाता सूची में बड़ा खेल हुआ है। यहां के 157 मतदाताओं के नाम सूची से नदारद हैं। ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए एडीएम को पत्र सौंपकर जांच की मांग की है। पुरानी मतदाता सूची से ही चुनाव कराने की भी मांग की गई है।
विकास खंड चित्तौरा अंतर्गत ग्राम पंचायत ताज खोदाई के ग्रामीणों का कहना है कि सभी लोकसभा व विधानसभा के चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करते रहे हैं लेकिन 29 अक्तूबर को हुए जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव में मतदाता सूची में नाम नहीं होने से सभी मतदान से वंचित रह गए। अब ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य की मतदाता सूची से भी नाम नदारद हैं।
ऐसे में सभी को फिर से मतदान करने का अधिकार नहीं मिलेगा जबकि पुरानी मतदाता सूची में सभी के नाम दर्ज हैं। ग्रामीणों ने एडीएम विद्याशंकर सिंह को जांच कराकर कार्रवाई के लिए पत्र सौंपा है। साथ ही पुरानी मतदाता सूची से ही मतदान कराए जाने की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान जगदीश, प्यारे, छोटेलाल, सुनीता, बड़कऊ, कंधईलाल, भगेलू, धीरज, मालती देवी, मुनीजर, केशवराम आदि मौजूद रहे।