{"_id":"5d0a6ab18ebc3e53b40e44e9","slug":"15609637478-bahraich-news152","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिसूचना जारी
विज्ञापन
बहराइच। ग्राम पंचायतों में रिक्त पदों के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी शंभु कुमार ने उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। पंचायत उपचुनाव के तहत 112 पदों के लिए 26 जून को नामांकन होगा। जबकि छह जुलाई को मतदान होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी शंभु कुमार ने बताया कि जनपद में ग्राम पंचायत सदस्य के 97, ग्राम प्रधान के 11, क्षेत्र पंचायत सदस्य के तीन और जिला पंचायत सदस्य का एक पद रिक्त है। इन पदों पर उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है।
त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त पदों पर उपचुनाव के लिए 26 जून को सुबह 10:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक नामांकन पत्र जमा होंगे। नामांकन पत्रों की जांच 27 जून को होगी।
विज्ञापन
इसके बाद 28 जून तक नामांकन वापसी हो सकेगी। उसी दिन चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। उपचुनाव के लिए छह जुलाई को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। जबकि मतगणना आठ जुलाई को सुबह आठ बजे से शुरू होगी।
प्रधान तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद के लिए नामांकन पत्रों का विक्रय, नामांकन पत्रों के दाखिल करने, उनकी जांच करने, नाम वापस लेने तथा चुनाव चिह्न आवंटन का कार्य संबंधित ब्लॉक मुख्यालय पर होगा।
जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कलेक्ट्रेट स्थित अपर जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय कक्ष में चुनाव प्रक्रिया संपन्न होगी। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी अधिसूचना के अधीन निर्वाचन अधिकारी अपने स्तर से 21 जून को सार्वजनिक सूचना जारी करेंगे।