फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   अजब-गजब

अजब-गजब

Sat, 01 Jun 2019 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
अजब-गजब
उर्रा (बहराइच)। मधवापुर से लखनऊ के लिए प्रतिदिन एक रोडवेज बस का संचालन होता है। लेकिन बस चालक के भाई का विवाह 29 मई को हुआ। इस पर चालक ने 24 मई से छुट्टी ले ली। चालक के छुट्टी पर जाने से बस का संचालन बंद हो गया। नौ दिनों से यह बस नहीं चल रही है। परेशान यात्रियों की शिकायत के बाद भी आरएम व एआरएम ने रोडवेज बस पर दूसरे चालक की तैनाती नहीं की है। इससे लखनऊ व जिला मुख्यालय जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


मिहींपुरवा विकास खंड के जालिमनगर बस स्टॉप के नाम से प्रतिदिन मधवापुर ग्राम पंचायत से लखनऊ के लिए एक रोडवेज बस का संचालन होता है। यह बस सुबह पांच बजे मधवापुर से चलकर उर्रा, मिहींपुरवा, नानपारा, बहराइच होते हुए सुबह 10.30 बजे लखनऊ पहुंच जाती है। इसके बाद बस दोपहर 12.30 बजे से लखनऊ से बाराबंकी होते हुए पुन: मधवापुर पहुंचती है।
विज्ञापन


इस बस से हाईकोर्ट व जिला मुख्यालय के साथ लखनऊ मेडिकल कॉलेज जाने वाले यात्रियों को सहूलियत होती थी। लेकिन बस का संचालन 24 मई से बंद है। बस पर तैनात चालक चंदन के भाई विनोद कुमार का विवाह 29 मई को था। इस पर चालक ने उच्चाधिकारियों को पत्र देकर 24 मई से छुट्टी ले ली। चालक के छुट्टी पर जाते ही इस रोडवेज बस का संचालन ठप हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी होने पर लोगों ने इसकी शिकायत क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में की, लेकिन बस को दूसरा चालक नहीं मिल सका, जिससे बस का संचालन नौ दिनों से बंद है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यात्री एडवोकेट रवि अग्रवाल, ग्राम प्रधान मिश्रीलाल मौर्य, अलीशेर खान, संदीप मौर्या, शिक्षक मंगलम सोनी आदि ने बताया कि ऐसा पहली बार सरकारी विभाग में सुनने को मिला कि चालक के भाई की शादी हो और सरकारी बस का संचालन ही बंद कर दिया जाए। सभी लोगों ने इसे विभागीय हीलाहवाली बताया। उन्होंने आरएम को पत्र भेजकर बस के संचालन की मांग की।

पूरे डिपो में कमाई के मामले में टॉप पर
मधवापुर से लखनऊ जाने वाली रोडवेज बस की इनकम का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पूरे डिपो में इस बस की इनकम प्रथम स्थान पर है। इसके बाद भी परिवहन विभाग बस के संचालन में हीलाहवाली बरत रहा है। यह आम यात्रियों के समझ से परे है।


तो छह जून तक ठप रहेगा संचालन
क्षेत्र के लोगों ने बताया कि रोडवेज बस पर तैनात चालक चंदन कुमार ने पांच जून तक छुट्टी ली है। ऐसे में वह छह जून को सुबह मुख्यालय पहुंचकर बस अपने हाथ में लेंगे। इसको देखते हुए पांच जून तक लखनऊ से मधवापुर की बस का संचालन पूरी तरह से ठप रहेगा। इसका खामियाजा यात्री उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed