{"_id":"5cf2af7cbdec2207167eeabd","slug":"15594085541312-bahraich-news62","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने पांच घरों को खंगाला, 12 लाख से अधिक की संपति उड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने पांच घरों को खंगाला, 12 लाख से अधिक की संपति उड़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। चोरों ने शुक्रवार की रात कई घरों को निशाना बनाया। फखरपुर, खुटेहना और हुजूरपुर क्षेत्र में सीमेंट व्यवसायी समेत पांच घरों से चोरों ने 12 लाख से अधिक की संपत्ति पार कर दी। सुबह चोरी की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। इस मामले में थाने पर तहरीर दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
फखरपुर थाना अंतर्गत मरौचा चौराहा निवासी लालबाबू सिंह सीमेंट के व्यवसायी हैं। शुक्रवार की रात वह प्रतिदिन की तरह दुकान बंद कर नकदी लेकर घर चले गए। नकदी को बेड पर गद्दे के नीचे रखकर सो गए। इसी दौरान रात में घर में दीवार फांदकर घुसे चोरों ने 3.34 लाख रुपये व तीन मोबाइल सेट समेत चार लाख की संपत्ति पार कर दी। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
उधर, पयागपुर थाना अंतर्गत बहलीमपुर लालपुर गांव निवासी महेंद्र प्रताप सिंह के घर में दीवार फांदकर घुसे चोरों ने अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये, जेवरात, बाइक समेत तीन लाख से अधिक का माल उड़ा दिया। घटना के समय पूरा परिवार छत पर सो रहा था। सुबह चोरी की जानकारी होने के बाद परिवारीजन सकते में आए। इस मामले में खुटेहना चौकी पर तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
वहीं, हुजूरपुर थाना अंतर्गत बसंतपुर चिम्मनपुरवा निवासी सुरेंद्र सिंह के घर में घुसकर चोरों ने 18 हजार रुपये, जेवरात, कपड़ा व बर्तन पार कर दिए। इसके बाद चोरों ने पड़ोसी बैजनाथ सिंह के घर से 12 हजार रुपये व जेवरात तथा अन्य कीमती सामान समेट लिया। इसके बाद चोरों ने इसी थाना क्षेत्र के बौंवा गांव निवासी महराज नरायन शुक्ल के यहां से 20 हजार रुपये, जेवरात व अन्य संपत्ति चुरा ली। थानाध्यक्ष पीके सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।