फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   विशेश्वरगंज सीएचसी मिला बदहाल, चिकित्सक समेत तीन हटाए गए

विशेश्वरगंज सीएचसी मिला बदहाल, चिकित्सक समेत तीन हटाए गए

Fri, 31 May 2019 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
विशेश्वरगंज सीएचसी मिला बदहाल, चिकित्सक समेत तीन हटाए गए
विशेश्वरगंज (बहराइच)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विशेश्वरगंज का शुक्रवार को सीएमओ ने निरीक्षण किया। इस दौरान सीएचसी में व्यवस्थाएं बदहाल मिलीं। इस पर सीएमओ भड़क उठे। उन्होंने कहा कि बार-बार हिदायत के बावजूद व्यवस्था दुरुस्त नहीं की जा रही है। सीएमओ ने मौके पर ही सीएचसी अधीक्षक व दो फार्मासिस्ट के तबादले का फरमान सुना दिया। दोपहर बाद सभी के तबादला आदेश जारी हो गए। सीएमओ की इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश सिंह शुक्रवार दोपहर बाद 1.30 बजे अचानक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विशेश्वरगंज पहुंच गए। सीएमओ ने सीएचसी के ओपीडी, लेबर रूम, स्टाक रूम, दवा वितरण कक्ष का मुआयना किया। सभी जगह पर गंदगी और अव्यवस्थाएं मिलीं। इस पर सीएमओ भड़क उठे। मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि सीएचसी की निरंतर शिकायतें मिल रही हैं। हिदायत के बावजूद व्यवस्थाओं को दुरुस्त नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने मौके पर ही सीएचसी के अधीक्षक डॉ. आरके मिश्रा का तबादला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिसिया के लिए कर दिया। सीएमओ ने बताया कि चीफ फार्मेसिस्ट अनिल कुमार मिश्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर व फार्मासिस्ट प्रेमचंद दूबे को जरवल स्थानांतरित किया गया है। सीएमओ ने कहा कि स्थानांतरण स्थल पर ज्वाइनिंग में अगर चिकित्सक और कर्मचारी हीलाहवाली करेंगे तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed