फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   अलविदा, अलविदा ए-माह-ए रमजान अलविदा

अलविदा, अलविदा ए-माह-ए रमजान अलविदा

Fri, 31 May 2019 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
अलविदा, अलविदा ए-माह-ए रमजान अलविदा
बहराइच। रहमत बरकत और मगफिरत वाले विशेष महीने के आखिरी जुमे पर लाखों मुसलमानों ने जिले की मस्जिदों में नमाजे जुमा पढ़कर माहे रमजान को अलविदा कहा। विशेष खुदबा के साथ शुक्रवार को नमाज के लिए आस्था का सैलाब उमड़ा। इस दौरान सभी ने मुल्क में शांति, भाईचारगी और तरक्की के साथ ही खुशहाली के लिए अपने मालिक हकीकी के सामने नम आंखों से दुआ मंागी। नमाज स्थल पर भारी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद रहे।
विज्ञापन


अलविदा की नमाज का उत्साह लोगों में सुबह से रहा। दोपहर 12.30 बजे से विभिन्न मस्जिदों में लोग नमाज के लिए इकट्ठा होने लगे। सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर हजारों की संख्या में शहर व ग्रामीण अंचलों के लोगों ने पहुंचकर नमाज अदा की। यहां पर शाही मसजिद के पेश इमाम मौलाना अरशदुल कादरी ने नमाज अदा करवायी।
विज्ञापन


काजीपुरा जामा मसजिद में मौलाना वलीउल्ला मजाहिरी ने नमाज पढ़ाई। आलम सईद मसजिद घंटाघर में मुफ्ती एकरामुद्दीन ने नमाज अदा करवाई। वहीं नानपारा मस्जिद में कारी जुबेर, खसियारी मस्जिद सलारगंज में मौलाना मोहम्मद आरिफ, छोटी तकिया में मौलाना शमीम, बड़ी तकिया में मौलाना फैयाज ने तथा लालमीनार मस्जिद चांदपुरा में मौलाना अंसारुद्दीन ने नमाज पढ़ाई। जबकि शियाजामा मस्जिद सैयदवाड़ा में मौलाना सैयद मोहम्मद मेंहदी रिजवी ने नमाज पढ़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा मदरसा दारुल फिक्र दरगाह शरीफ, कदम रसूल वाली मस्जिद, मस्जिद टैक्सी स्टैंड, चांद मस्जिद, नूरी मसजिद बख्शीपुरा, फैजुउलूम मसजिद बख्शीपुरा, कादिरी मसजिद दरगाह शरीफ, मैनेजरी मसजिद दरगाह रोड मंसूरगंज, काजी कटरा मसजिद, काले खां मसजिद काजीपुरा सहित सभी मसजिदों में कड़ी सुरक्षा के बीच लोगों ने शहर व मुल्क में अमन-चैन कायम रखने की दुआ की। उधर, रिसिया नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी मस्जिदों में अलविदा की नमाज पढ़ी गई। इस अवसर पर लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी।

नन्हें-मुन्हें बच्चों में भी रहा उत्साह
शहर के जामा मसजिद में नन्हें-मुन्हें बच्चों ने पहुंचकर तरक्की व अमन चैन की दुआ मांगते हुए माहे रमजान को अलविदा कहा। इस दौरान बच्चों ने हमजोलियों को गले लगाकर ईद की मुबारक बाद दी।


चांद की तस्दीक के लिए विशेष कमेटी
बहराइच। ईद के चांद के दीदार होने की संभावना मंगलवार या बुधवार को है। इसके लिए दरगाह प्रबंध समिति की ओर से विशेष कमेटी बनायी गयी है। दरगाह प्रबंध समिति के अध्यक्ष शमशाद अहमद व वरिष्ठ सदस्य बच्चेभारती ने बताया कि कमेटी में 10 मौलाना शामिल हैं। यह सभी दरगाह प्रबंध समिति के गोल कमरे में मीटिंग कर चांद का दीदार करने की कोशिश करेंगे। इसके बाद मरकजी चांद कमेटी दिल्ली और लखनऊ के मुफ्तियों से संपर्क साधने के बाद चांद के दीदार का एलान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed