फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   330 बोतल नेपाली शराब बरामद, 02 गिरफ्तार

330 बोतल नेपाली शराब बरामद, 02 गिरफ्तार

Fri, 31 May 2019 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
330 बोतल नेपाली शराब बरामद, 02 गिरफ्तार
नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही थी शराब
विज्ञापन

रुपईडीहा (बहराइच)। नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही शराब की खेप को रुपईडीहा पुलिस व एसएसबी ने सीमा पर बरामद कर लिया। शराब की तस्करी में प्रयुक्त दो लोगों को भी दबोच गया है। बरामद शराब को सीज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

रुपईडीहा थानाध्यक्ष मधुप नाथ मिश्रा ने बताया कि सीमा पर शराब तस्करों के सक्रियता की सूचना मिली थी। इस पर एसएसबी टीम के साथ गश्त तेज की गयी। भारत-नेपाल सीमा पर नोमेंस लैंड क्षेत्र में गश्त के दौरान शाम को दो व्यक्ति बोरियों के साथ सीमा पार करते दिखे। सभी को घेरकर दबोच लिया गया।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान पकड़े गए विक्रम व पुन्नू निवासी छोटकी चितरहिया दुबिधापुर के कब्जे से 5 पेटी में 150 बोतल व 6 पेटी में 180 बोतल नेपाली सौफी शराब बरामद हुई। गश्ती दल में उपनिरीक्षक रवि प्रताप सिंह सेंगर, आरक्षी रमेश कुमार गुप्ता, एसएसबी के एएसआई संदेश कुमार, चौधरी रमेश, सचिन कुमार मौर्या, डिप्पली पेडी, रामदास यादव शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed