{"_id":"5ced82fbbdec220732263d0b","slug":"1559069483913-bahraich-news37","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के 13 कोचिंग संस्थानों पर लगेंगे ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के 13 कोचिंग संस्थानों पर लगेंगे ताले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीआईओएस की जांच में बिना मानक के संचालित होते मिले
बहराइच। सूरत के कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड हादसे के बाद जिले में कोचिंग सेंटरों पर सख्ती की कवायद शुरू हो गई है। पिछले सप्ताह नोटिस के बावजूद शहर में संचालित 13 कोचिंग सेंटर मानक विहीन मिले हैं। इस पर सभी को नोटिस जारी करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से बंद करने की कवायद शुरू कर दी गई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि जिले में वर्तमान समय में 13 ऐसे कोचिंग सेंटर संचालित हो रहे हैं जो उत्तर प्रदेश कोचिंग विनियमन अध्यादेश 2002 के मानकों को पूरा नहीं कर रहे हैं। इन कोचिंग सेंटरों के पास कोचिंग संचालन का लाइसेंस भी नहीं है।
बिना लाइसेंस के संचालित हो रहे शहर के सभी 13 कोचिंग सेंटरों को तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश दिए गए हैं। डीआईओएस ने कहा कि सप्ताह भर के अंदर अगर कोचिंग सेंटरों का संचालन बंद न हुआ तो पुन: चेकिंग कर सभी के खिलाफ एफआईआर और जुर्माने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
इन कोचिंग सेंटरों पर लगेेंगे ताले
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि महिंद्रा कोचिंग इंस्टीट्यूट, समर्पण कोचिंग सेंटर, ध्येय आईएएस कोचिंग संस्थान, डीएससी कोचिंग, यूनिट आफ ध्येय आईएएस डिगिहा, आरडी कोचिंग/राठौर डिफेंस एकेडमी, परिवर्तन आईएएस कोचिंग सेंटर, ग्लोबल हंट कोचिंग सेंटर, यूनिक कैरियर कोचिंग सेंटर, अमेरिकन इंस्टीट्यूट आफ इंगलिश लैंग्वेज, मेट्रो कंप्यूटर्स कोचिंग सेंटर, कैरियर कोचिंग सेंटर, टॉपर कंप्यूटर एजूकेशन कोचिंग सेंटर और हाईटेक कंप्यूटर इंस्टीट्यूट सेंटर शामिल हैं।