फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   सूरज की तपिश बढ़ी, पारा 43 डिग्री पहुंचा

सूरज की तपिश बढ़ी, पारा 43 डिग्री पहुंचा

Wed, 29 May 2019 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
सूरज की तपिश बढ़ी, पारा 43 डिग्री पहुंचा
पछुआ गर्म हवा ने पूरे दिन किया बेहाल
विज्ञापन

बहराइच। तराई का मौसम लोगों को बेहाल किए हुए है। गर्मी निरंतर बढ़ रही है। मंगलवार को सूरज की किरणों ने पूरे दिन झुलसाया। पारा फिर 43 डिग्री पहुंच गया है। दोपहर में चली गर्म पछुआ हवा ने लोगों को घरों में ही कैद रहने को मजबूर किया।

लोग पसीने से तरबतर नजर आए। घरों से निकले लोगों ने छाता व गमछे के सहारे चिलचिलाती धूप से बचने का प्रयास किया। लेकिन लोगों की मुसीबत कम नहीं हुई। तराई में सूरज की गर्मी निरंतर बढ़ रही है। मौसम के तेवर दिन-ब दिन बिगड़ रहे हैं। मंगलवार सुबह फिर लोगों को चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


10:00 बजे से तो घरों से निकलना मुश्किल हो रहा था। चिलचिलाती धूप ऊपर से चल रही गर्म पछुआ हवा के झकोरे लोगों की मुश्किल बढ़ा रहे थे। जो लोग घरों से निकले उन्हें सूरज की तपिश से झुलसन का सामना करना पड़ा। सूरज की किरणों से बचने के लिए छाता, गमछा व टोपी का सहारा भी नाकाफी दिख रहा था। जिससे लोगों को मुश्किलें अधिक हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फसल अनुसंधान केंद्र के मौसम विद आरके श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री जबकि न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होंने बताया कि गर्म पछुआ हवा 8 किलोमीटर की रफ्तार से चलीं। जिससे लू का एहसास हुआ है। उन्होंने कहा कि आगामी तीन दिन में गर्मी का पारा और चढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed