फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   सवा तीन करोड़ से संवरेगा रिसिया नगर

सवा तीन करोड़ से संवरेगा रिसिया नगर

Wed, 29 May 2019 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
सवा तीन करोड़ से संवरेगा रिसिया नगर
नाले और नालियों का होगा उच्चीकरण, प्रकाश व्यवस्था भी होगी दुरुस्त
विज्ञापन

रिसिया (बहराइच)। रिसिया नगर को 3.25 करोड़ रुपये की लागत से संवारा जाएगा। गलियों की इंटरलॉकिंग व्यवस्था दुरुस्त होगी। नाले और नालियों के निर्माण के साथ ही प्रकाश व्यवस्था बेहतर बनाई जाएगी। नगर क्षेत्र के ऊबड़-खाबड़ मार्गों का चौड़ीकरण कार्य करते हुए नया निर्माण किया जाएगा।

इसके लिए कार्ययोजना शासन को भेजी गई है। हरी झंडी मिलने के बाद भी काम शुरू नहीं हो सका था। अब चुनाव बीतने के बाद नगर पंचायत प्रशासन ने नगर क्षेत्र को संवारने की कवायद शुरू कर दी है। बजट का भी आवंटन हो गया है। रिसिया नगर क्षेत्र की आबादी लगभग डेढ़ लाख के आसपास है।
विज्ञापन


नगर क्षेत्र की सड़कें काफी पुरानी हैं। प्रमुख मार्ग गड्ढों में तब्दील हैं। नाले-नालियां बदहाल होने से हल्की बरसात में भी नगर क्षेत्र में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनती है। प्रकाश व्यवस्था भी काफी गड़बड़ है। इन सब समस्याओं को देखते हुए नगर पंचायत प्रशासन की ओर से दो माह पूर्व 3.25 करोड़ की कार्य योजना तैयार कर फाइल शासन को भेजी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्ययोजना को शासन ने हरी झंडी देे दी थी। लेकिन बजट का आवंटन नहीं हो सका था। अब चुनाव बीतने के बाद बजट आवंटित होते ही नगर पंचायत प्रशासन ने नगर को संवारने की तैयारी शुरू कर दी है। रिसिया टाउन के चेेयरमैन महमूद अहमद ने अमर उजाला से बातचीत करते हुए बताया कि नगर क्षेत्र के सभी 13 वार्डों में विकास कार्य कराए जाएंगे।

सड़कों की सूरत बदलेगी। जलनिकासी की समस्या बेहतर बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि वार्डों में गड्ढों में तब्दील खड़ंजा मार्गों को हटाकर इंटरलॉकिंग मार्ग दुरुस्त किए जाएंगे। डामरीकरण का भी कार्य होगा।

हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएंगी
नगर क्षेत्र के मुख्य मार्गों और गलियों में प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएंगी। 15 जून के पूर्व प्रकाश व्यवस्था बेहतर बनाने की तैयारी होगी। नगर पंचायत प्रशासन जुटा हुआ है। चेयरमैन महमूद अहमद ने कहा कि प्रकाश व्यवस्था पर लगभग 30 लाख का बजट खर्च होगा।

बजट की स्थिति एक नजर में
नगर पंचायत अध्यक्ष महमूद अहमद ने बताया कि संपूर्ण विकास कार्य लगभग सवा तीन करोड़ की लागत से कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 60 लाख की लागत से पक्के मार्गों की मरम्मत होगी। 1.60 करोड़ के बजट से इंटरलॉकिंग का कार्य होगा। 70 लाख के बजट से नाला व नाली निर्माण तथा 30 लाख की बजट से लाइट व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।


चुनाव के चलते दो महीने हुआ विलंब
नगर पंचायत अध्यक्ष महमूद अहमद ने कहा कि बीते मार्च माह में विकास कार्य शुरू करने की तैयारी थी। लेकिन लोकसभा चुनाव के चलते विलंब हुआ है। फिर भी कोशिश है कि बरसात के पूर्व सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed