{"_id":"5cec1bb5bdec22071771697c","slug":"15589775091031-bahraich-news14","type":"story","status":"publish","title_hn":"जायरीनों से भरी पिकप व आटो पलटने से 31 घायल, छह की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जायरीनों से भरी पिकप व आटो पलटने से 31 घायल, छह की हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पयागपुर में कटेल मोड़ व भिनगा मार्ग पर रहवा के निकट हुआ हादसा
खुटेहना/चित्तौरा (बहराइच)। सैयद सालार मसऊद गाजी की दरगाह पर जियारत कर वापस लौट रहे जायरीन से भरी पिकअप पयागपुर में कटेल मोड़ के पास ट्रक से टकराकर पलट गई। उधर भिनगा मार्ग पर रहवा के निकट जायरीन से भरी ऑटो अनियंत्रित होकर पलटी।
वाहन में सवार 31 लोग लहूलुहान हुए। इनमें स्थानीय जायरीन के अलावा जौनपुर व आजमगढ़ के जायरीन भी शामिल हैं। छह जायरीनों की हालत नाजुुक बताई जा रही है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सैयद सालार मसऊद गाजी की दरगाह पर रविवार को जेठ का मुख्य मेला था।
इस मेले में शामिल होने के लिए विभिन्न जिलों के जायरीन बहराइच पहुंचे। रात भर दरगाह पर जियारत के बाद सोमवार सुबह लोग अपने साधनों से वापस घर को लौटने लगे। बहराइच से पिकअप पर सवार होकर लौट रहे जौनपुर व आजमगढ़ के जायरीन से भरी पिकअप गोंडा-बहराइच मार्ग पर कटेल मोड़ के पास ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन
पिकअप में 26 जायरीन सवार थे। चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़े। किसी तरह वाहन में फंसे जायरीनों को बाहर निकाला गया। इनमें मनीष विश्वकर्मा जौनपुर, मोहम्मद तालिब आजमगढ़, प्रदीप यादव, रामजतन राजभर, हरिलाल, लायकराम, तिलक प्रसाद, जगजीवन गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पाकर पहुंची खुटेहना चौकी की पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। पिकअप वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। उधर दरगाह शरीफ से ऑटो पर सवार होकर महेशगंज जलालपुर डिहवा निवासी जियाउल मुस्तफा, सहीमू, अनवरी, हमीदा, बदलू घर के लिए रवाना हुए।
सोमवार दोपहर बाद जब सभी बहराइच-भिनगा मार्ग पर रहवा गांव के निकट पहुंचे। तभी तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। यहां भी आसपास के लोगों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया।