{"_id":"5cec1bb2bdec22074c263757","slug":"15589775061415-bahraich-news70","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग की लपटों से धधका भौली गांव, 15 मकान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग की लपटों से धधका भौली गांव, 15 मकान राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृहस्थी बचाने के प्रयास में महिला झुलसी
कैसरगंज (बहराइच)। भौली गांव में सोमवार दोपहर में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। इसमें 15 ग्रामीणों के मकान धू-धू कर जल गए। गृहस्थी बचाने के प्रयास में एक महिला झुलसकर घायल हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 10 लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
कैसरगंज थाना अंतर्गत भौली गांवनिवासी रामचंदर के मकान में सोमवार दोपहर में एक बजे के आसपास अचानक आग लग गई। परिवार के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। इस दौरान चल रही तेज पछुआ हवा से लपटें तेजी से फैलीं। इस पर परिवारीजनों ने भागकर जान बचाई।
चीख-पुकार सुनकरगांव के लोग दौड़े। लेकिन जब तक आग की लपटों पर काबू पाने की कोशिश होती, तब तक लपटों ने पड़ोसी रामसमोखन, सरोज कुमारी, रामहेत, होतचंद्र, श्रीचंद्र, रामजस, सांवल प्रसाद, अर्जुन प्रसाद, धनंजय, हनुमान, सुरेंद्र कुमार, शिवरता, के मकानों को आगोश में ले लिया।
विज्ञापन
सूचना थाने पर दी गई, लेकिन दमकल वाहन समय से नहीं पहुंच सका। किसी तरह ग्रामीणों ने पंपिंग सेट चलाकर आग की लपटों पर काबू पाया। अग्निकांड में गृहस्थी का एक तिनका भी नहीं बचा है। अनाज, कपड़ा, बर्तन, जेवर सबकुछ राख हो गया। गृहस्थी बचाने के चक्कर में सरोज कुमारी (50) झुलसकर घायल हो गईं।
उन्हें ग्राम प्रधान अंबिका प्रसाद की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया है। अग्निकांड की सूचना पाकर लेखपाल शादाब अहमद मौके पर पहुंचे हैं। एसडीएम रामजीत मौर्य ने बताया कि ग्राम प्रधान व कोटेदार के माध्यम से अग्निकांड पीड़ितों के लिए भोजन का इंतजाम कराया गया है। पीड़ित परिवारों को शीघ्र ही अहेतुक सहायता प्रदान की जाएगी।