{"_id":"5cec1ba8bdec2207203adba6","slug":"15589774966-bahraich-news119","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरज की तपिश से झुलसा बहराइच, बेहाल रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरज की तपिश से झुलसा बहराइच, बेहाल रहे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। तराई में गर्मी में कमी नहीं आ रही है। सोमवार को पारे में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी। दोपहर में चले गर्म पछुआ हवा ने घर से निकले लोगों को झुलसन का एहसास कराया। सूरज की तपिश से उमस भी बरकरार रही। जिससे घरों में पंखे व कूलर बेकार नजर आए। लोग पसीने से तरबतर बेहाल दिखे। दोपहर में घरों से निकले लोगों ने छाता व गमछे का सहारा लिया।
तराई में सूरज की तपिश कम होती नहीं दिख रही है। न ही अभी गर्मी पर ब्रेक लगने के आसार दिख रहे हैं। हालात यह हैं कि सुबह 8:00 बजे से ही लोगों को चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर 12:00 बजे से तो घरों से निकलना मुहाल हो रहा है। अत्यधिक जरूरत के चलते जो घरों से निकलते भी हैं।
वह छाता, गमछा व टोपी का सहारा ले रहे हैं। सोमवार सुबह 11:30 बजे से ही गर्म पछुआ हवा चलने लगीं। जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। घर से निकलने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। फसल अनुसंधान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ आरके श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार को चिलचिलाती धूप के बीच 12 किलोमीटर की रफ्तार से गर्म पछुआ हवा चली।
विज्ञापन
जिससे लोगों को दिक्कते हुई हैं। उन्होंने कहा कि जो पूर्वानुमान मिल रहा है उसके मुताबिक आगामी दो दिन में सूरज की चमक बढ़ेगी, रिकॉर्ड गर्मी पड़ सकती है। उन्होंने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा।