{"_id":"5cec1b9bbdec22072d1b9e41","slug":"1558977484525-bahraich-news61","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्थ एक्सफिक्सिया से मासूम की मौत, 25 और रोगी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्थ एक्सफिक्सिया से मासूम की मौत, 25 और रोगी भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। जिला अस्पताल में जन्म लेने वाले नवजात की बर्थ एक्सफिक्सिया के संक्रमण से सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं अन्य संक्रामक बीमारियों से ग्रसित और 25 रोगी भर्ती हुए हैं।
जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के साथ ही संक्रामक रोग भी फैलने लगे हैं। सोमवार को खैरीघाट के दीवानपुरवा निवासी रामू की पत्नी सावित्री को प्रसव पीड़ा होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां सावित्री ने बेटे को जन्म दिया। लेकिन जन्म के कुछ देर बाद ही नवजात की तबियत बिगड़ गई।
उसे आननफानन में पीआईसीयू में भर्ती किया गया। चिकित्सकों ने बर्थ एक्सफिक्सिया से ग्रसित होने की पुष्टि की। इलाज के दौरान नवजात ने दम तोड़ दिया। उधर बुखार, डायरिया के साथ अन्य संक्रामक रोगों से पीड़ित 25 और रोगी भर्ती किए गए हैं। इनमें तीन रोगियों की हालत नाजुक बताई जा रही है।