{"_id":"5cead1f3bdec220724488a64","slug":"15588930921410-bahraich-news34","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर फुंकने से 10 हजार की आबादी अंधेरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर फुंकने से 10 हजार की आबादी अंधेरे में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोतीपुर (बहराइच)। गायघाट बाजार में लगा विद्युत ट्रांसफार्मर तीन दिन पूर्व फुंक गया था। इसकी सूचना ग्रामीणों ने अवर अभियंता व एसडीओ को दी, लेकिन शिकायत के तीन दिन बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। जिससे भीषण गर्मी में 10 हजार लोग बिजली व पानी के लिए तरस रहे हैं। उपभोक्ताओं ने ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए एक्सईएन को पत्र लिखा है।
मिहींपुरवा विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गायघाट में 63 केवी का विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित है। इस ट्रांसफार्मर से गांव को बिजली सप्लाई दी जाती है। तीन दिन पूर्व यह ट्रांसफार्मर अचानक जल गया, जिससे बिजली सप्लाई बाधित हो गई। गायघाट बाजार निवासी आकाश पोरवाल, अमित वर्मा, अरविंद सोनी, रिजवान अहमद, अंकित, सोनू, अहमद हुसैन, विशाल यज्ञसैनी आदि ने अवर अभियंता व एसडीओ को फोन से इसकी जानकारी दी।
इस पर दोनों अधिकारियों ने दो दिन में ट्रांसफार्मर बदले जाने की बात कही, लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। जिससे बिजली न मिलने से इस भीषण गर्मी में उपभोक्ता परेशान हैं। ट्रांसफार्मर न बदले जाने से लगभग 10 हजार लोगों में बिजली-पानी के लिए त्राहि-त्राहि मची हुई है। उपभोक्ताओं ने कहा कि यदि जल्द ही ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो वे नानपारा-बहराइच मार्ग जाम कर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
आज बदल जाएगा ट्रांसफार्मर
ट्रांसफार्मर फुंकने के 24 घंटे में ही बदले जाने का नियम है। उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। अवर अभियंता से रिपोर्ट मांगी जा रही है। सोमवार को ट्रांसफार्मर हर हालत में बदलवा दिया जाएगा। ग्रामीणों को गर्मी में परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
कृष्ण कुमार, एक्सईएन नानपारा परिक्षेत्र