{"_id":"5a199b074f1c1b86698bdcc8","slug":"151511627527-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों की घोषणाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशियों की घोषणाएं
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। निकाय चुनाव के तहत आज वोट डाले जाएंगे। ऐसे में चुनाव प्रचार थमने के बावजूद मतदाता और उनके समर्थक घर-घर कुंडी खटखटाकर दस्तक दे रहे हैं। इस बीच सभी अपने घोषणा पत्र भी मतदाताओं के सामने पेश कर रहे हैं। जिसके सहारे प्रत्याशी चुनावी वैतरणी पार करने की जुगत मे हैं। मुद्दे, दावे और वादों के आधार पर विशेष रिपोर्ट-
बनेगा बाईपास, होगी हाईटेक सिटी
निकाय चुनाव लड़ रहीं निर्दलीय प्रत्याशी रूबीना रेहान का कहना है कि अगर मतदाताओं ने मौका दिया तो शहर में जाम की समस्या रोकने के लिए पूर्वी हिस्से में बाईपास का निर्माण होगा। हाईटेक सिटी बनाई जाएगी। युवाओं के लिए वाईफाई की व्यवस्था होगी। मुख्य स्थानों पर वाईफाई जोन स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा सड़कों की दशा सुधरेगी। स्वच्छ पेयजल, प्रकाश आदि की व्यवस्थाएं भी सुचारु होंगी। पति हाजी रेहान के द्वारा अधूरे कार्यों को भी पूरा करूंगी।
आवारा पशुओं से मिलेगा निजात
सपा की प्रत्याशी प्रवृत्ति जोशी का कहना है कि साफ-सुथरा प्रशासन मुहैया कराने के साथ ही गृहकर व जलकर शुल्क आधा होगा। सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराने के साथ आधुनिक पार्क बनाएंगी। मांगलिक कार्यक्रमों के लिए निशुल्क वाटर टैंक की व्यवस्था होगी। शहर में टू वे डिवाइडर रोड के साथ ही यातायात, चिकित्सा की व्यवस्था रहेगी। छुट्टा जानवरों से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
कार्यालय का नहीं लगाना पड़ेगा चक्कर
भाजपा प्रत्याशी ममता गुप्ता का कहना है कि अगर जनता ने मौका दिया तो हर समस्याओं का समाधान करने के लिए कल खिड़की व्यवस्था होगी। लोगों को चक्कर लगाने से निजात मिलेगा। सफाई, पेयजल, बिजली, भ्रष्टाचारमुक्त प्रशासन प्रदान किया जाएगा। स्वच्छ शहर की परिकल्पना साकार होगी।
युवाओं के लिए होंगी सुविधाएं
नानपारा के सपा प्रत्याशी अब्दुल वहीद ने कहा कि पांच साल में जिस तरह कार्य किया। उससे काफी हद तक पिछड़े नानपारा को विकसित किया गया। अभी भी जिन क्षेत्रों में नाले, सड़क, पेयजल और प्रकाश की व्यवस्था अधूरी रह गई है। उसे जीतने के बाद पूरा करेंगे। युवाओं के लिए विशेष वाईफाई जोन की स्थापना की जाएगी। निशुल्क ट्रेनिंग सेंटर खोले जाएंगे। जिससे तकनीकी शिक्षा से युवा बेरोजगार से निजात पा सकें।
सभी समस्याओं को किया जाएगा दूर
रिसिया के निर्दलीय प्रत्याशी व निवर्तमान चेयरमैन राजेश निगम का कहना है कि अधिकांश समस्याएं अपने कार्यकाल में दूर की हैं। फिर भी आबादी बढ़ने के साथ ही समस्याएं भी बढ़ी हैं। उन्हें भी जड़ से दूर किया जाएगा। बिजली, प्रकाश, पेयजल सभी मोहल्लों में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था होगी। आवारा पशुओं से निजात दिलाने के लिए कान्हा आश्रय बनेगा। शादी-विवाह के लिए निशुल्क पेयजल की व्यवस्था मुहैया करायी जाएगी।