{"_id":"59e89f3f4f1c1b97678b6708","slug":"151508417343-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली को देखते हुये रोडवेज प्रशासन ने भी कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली को देखते हुये रोडवेज प्रशासन ने भी कसी कमर
Updated Thu, 19 Oct 2017 06:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। रोडवेज प्रशासन ने दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए बसों की पर्याप्त व्यवस्था का दावा किया है। यात्रियों को त्योहार के बाद अपने गंतव्य स्थान की वापसी पर परेशानी न हो, इसके लिए निगम प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। 24 अतिरिक्त बसें यात्रियों के लिए विभिन्न रूट पर संचालित की जाएंगी।
मौजूदा समय रोडवेज बस अड्डे से 116 बसों का संचालन हो रहा है। जबकि अन्य जिलों से आने वाली बसों की संख्या भी 60 के आसपास है। रोडवेज प्रशासन ने इस बार त्योहार से पूर्व ही अपनी सभी बसों को दुरुस्त कराकर संचालित कराने की व्यवस्था पहले से ही बना ली है। परिवहन निगम के एआरएम अवधेश कुमार पाल ने बताया कि इस बार निगम प्रशासन का प्रयास है कि त्योहार में वापसी के समय यात्रियों को परेशानी न उठानी पड़े इसके लिए पर्याप्त बसों की व्यवस्था बनाई गई है। उन्होंने बताया कि यात्रियों की संख्या बढ़ने पर 24 अतिरिक्त बसों का भी संचालन भैयादूज के दिन से शुरू कर दिया जाएगा।
चालक व परिचालकों को नहीं मिलेगा अवकाश
एआरएम अवधेश कुमार पाल ने बताया कि बसों के सापेक्ष चालक व परिचालकों की कमी को देखते हुये दीपावली के पर्व पर चालक व परिचालकों की परिस्थितियोें को देखते हुये अवकाश की व्यवस्था बनाई गई है। फिलहाल अवकाश स्थगित कर दिया गया है जिससे बसों का संचालन प्रभावित न हो। उन्होंने बताया कि पर्व के समय कार्य करने वाले कर्मियों को निगम अलग से प्रोत्साहन तोहफा देगा।
विज्ञापन
दीपावली पर्व पर बस अड्डे पर रहा सन्नाटा
एआरएम ने बताया कि गुरुवार को दीपावली के पर्व पर यात्रियों की संख्या कम होने से महज 25 बसों का ही संचालन हुआ। उन्होंने बताया कि भैयादूज के दिन से यात्रियों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है।