{"_id":"593edeee1126f468578b45f4","slug":"151497292526-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग को लेकर रोजगार सेवकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग को लेकर रोजगार सेवकों ने किया प्रदर्शन
Updated Tue, 13 Jun 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजगार सेवकों को दिया जाए राज्यकर्मी का दर्जा
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर उठाई मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन
बहराइच। ग्राम रोजगार सेवकों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने नियमितीकरण और राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग को लेकर सीएम को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
ग्राम रोजगार सेवक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर रोजगार सेवकों ने प्रदर्शन किया। रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा की अगुवाई में विकास भवन पर एकत्र हुए और जुलूस निकालकर सभी कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट में जिलाध्यक्ष ने कहा कि रोजगार सेवकों की समस्याएं दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। दो-दो साल से मानदेय नहीं मिल पा रहा है। जिलाध्यक्ष ने रोजगार सेवकों को नियमित कर राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने, नियमित न होने तक न्यूनतम मानदेय 18 हजार रुपये प्रतिमाह कर अलग से बजट दिए जाने की मांग की। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना सिंह ने कहा कि नगर पंचायतों में विलीन हो चुकी ग्राम पंचायतों के रोजगार सेवकों को नवसृजित ग्राम पंचायतों में समायोजित करते हुए स्थानांतरण की प्रक्रिया लागू की जाए। प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी अजयदीप सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर नीरज त्रिपाठी, सुरेश यादव, जगदंबा मिश्रा, दिनेश बोट, जरगामुद्दीन, मनोज जायसवाल, रामगोपाल, संतोष कुमार, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।