फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   15 injured in road accidents, two serious

सड़क हादसों में 15 लोग घायल, दो गंभीर

Tue, 28 Feb 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Tue, 28 Feb 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
15 injured in road accidents, two serious
खड्ड में पलटी मैजिक - फोटो : अमर उजाला
अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में 15 लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। नवाबगंज में कोरियनपुरवा गांव के पास बाइक से टकराकर सवारियों से भरी मैजिक खड्ड में पलट गई। वहीं, पयागपुर में बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में दो घायल हो गए। 
विज्ञापन


नवाबगंज के शंकरपुर चौराहा से मंगलवार को सवारियों को लेकर बदला चौराहा जा रही मैजिक जब कोरियनपुरवा गांव के निकट पहुंची, तभी सामने से आए बाइक सवार को बचाने के चक्कर में टकरा गई। इस दौरान मैजिक चालक अपना संतुलन खो बैठा और अनियंत्रित होकर मैजिक सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। मैजिक में 10 लोग सवार थे। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


हादसे में मैजिक सवार रामानंद, तीरथ, हफीजुर्रहमान, भगोले, शिवबालक आदि को चोटें आई हैं। वहीं, बाइक सवार पुजारीपुरवा निवासी सद्दीक अली गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नानपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। दुर्घटना के बाद मैजिक चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पयागपुर थाना क्षेत्र के पातूपुर गांव निवासी अब्दुल रहमान अपने सहयोगी सलमान को बाइक पर बिठाकर पयागपुर की ओर आ रहे थे। काशीजोत गांव के निकट पहुंचने पर सामने से आए तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने वाला युवक बाइक लेकर भाग गया। जबकि रहमान और सलमान घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। यहां पर रहमान की हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया है।


वहीं, गिलौला के रहमुनिया गांव निवासी वीरेंद्र (35) शटरिंग का काम करते हैं। वह पिकअप पर आलू लादकर बहराइच आ रहे थे। रास्ते में पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें वीरेंद्र जख्मी हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed