{"_id":"699a9fbbc793064b1f016990","slug":"15-593-government-books-missing-in-bahraich-investigation-reveals-details-daily-several-officers-face-action-2026-02-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कबाड़ में शिक्षा का सौदा: 15,593 सरकारी किताबें गायब, जांच में हर रोज नए खुलासे; कार्रवाई की जद में कई अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबाड़ में शिक्षा का सौदा: 15,593 सरकारी किताबें गायब, जांच में हर रोज नए खुलासे; कार्रवाई की जद में कई अफसर
Sun, 22 Feb 2026 11:48 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:48 AM IST
सार
बहराइच में कबाड़ के यहां ट्रक भर सरकारी किताबें मिलने की जांच में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। 15,593 सरकारी किताबें गायब हैं। कार्रवाई की जद में कई अफसर आ सकते हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
ट्रक में लदी सरकारी किताबें।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के बहराइच में सरकारी किताबें कबाड़ी को बेचने के मामले में हर दिन नए तथ्य सामने आ रहे हैं। अब जांच में यह बात लगभग साफ हो गई है कि बेसिक शिक्षा विभाग के भंडार गृह से करीब 15,593 किताबें नदारद हैं। बड़ा सवाल यह है कि कबाड़ी की दुकान पर मिलीं किताबें क्या इसी गोदाम की थीं या फिर किसी और जगह से लाई गई थीं। इसी बिंदु पर जांच अब भी उलझी हुई है।
विज्ञापन
16 फरवरी को मुरादाबाद का एक ट्रक लखीमपुर की ओर से बहराइच लाया गया था। जानकारी मिली कि उसमें परिषदीय विद्यालयों की लाखों रुपये की किताबें भरी थीं। मामला सामने आते ही जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने जांच समिति गठित कर दी। जांच में पाया गया कि जिला मुख्यालय स्थित पुस्तकों के भंडार गृह में किताबों की सही तरीके से रिसीविंग नहीं की गई थी और न ही सुरक्षा का समुचित इंतजाम था।
विज्ञापन
संविदा समाप्त कर दी गई
गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद अनुचर आलोक कुमार और शफीक अहमद को निलंबित कर दिया गया। साथ ही अनुदेशक अतुल कुमार सिंह, सामुदायिक सहभागिता समन्वयक आशुतोष सिंह और स्पेशल एजुकेटर दीपक कुमार की संविदा समाप्त कर दी गई।प्रभारी सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी वीरेश कुमार वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी नगर डाली मिश्रा और खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय रंजीत कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ है कि 15,593 किताबें भंडार गृह से नदारद हैं। इससे विभागीय अधिकारी सकते में है। अब यह भी जांच का विषय है कि ट्रक पर लदीं किताबें बहराइच की थीं या किसी अन्य जिले से लाई गई थीं। इस मामले में बीएसए आशीष सिंह का कहना है कि गायब किताबों का सत्यापन किया जा रहा है।