{"_id":"593506b14f1c1be1608b45a0","slug":"149664735815-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद की नगर निकाय व नगर पालिका पर चुनाव लड़ेगी आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद की नगर निकाय व नगर पालिका पर चुनाव लड़ेगी आप
Updated Mon, 05 Jun 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में नगर निकाय व पालिका पर चुनाव लड़ेगी आप
बहराइच। आप कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को शहर के मोहल्ला हमजापुरा स्थित पार्टी की जिला संयोजक के आवास पर हुई। बैठक में निकाय चुनाव की तैयारियों पर मंथन करते हुये प्रांतीय व प्रादेशिक नेताओं के जनपद आगमन की कार्ययोजना बनाई गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुये पार्टी की जिला संयोजक संतोष कुमार रस्तोगी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जिले की सभी नगर निकाय व नगर पालिका के चुनाव में प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि निकाय चुनाव को मजबूती से लड़ने के लिए आगामी दिनों में पार्टी के प्रांतीय व प्रादेशिक नेताओं के जनपद आगमन का कार्यक्रम बन रहा है। नेताओं के जनपद आगमन के दौरान रोड-शो व सभा कराई जाएगी। इसी माह आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय का जनपद आगमन तय है। तिथियां दो दिनों में घोषित की जायेगी।
जिला संयोजक रस्तोगी ने बताया कि शीघ्र ही चुनाव की तैयारियों को लेकर नानपारा, रिसिया व जरवल नगर पंचायतों में बैठक आयोजित कर निकाय चुनाव की तैयारियों की रूपरेखा बनाई जायेगी।
विज्ञापन
वरिष्ठ नेताओं के आगमन के कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर महिला विंग, यूथ विंग समेत पार्टी के विभिन्न फ्रंटल सगठनों के साथ बैठक कर कार्यक्रमों की तिथिवार रूपरेखा तैयार की जायेगी। वार्डो में भी चौपाल लगाकर लोगों को कार्यक्रमों की जानकारी दी जायेगी। बैठक के दौरान मोहम्मद मुजम्मिल, सतीश शर्मा, सीमा सोनी, अनीता गुप्ता, शीबा बेगम, सनीता गुप्ता, नसरीन, मंजू सोनी, नुसरत जहां आदि मौजूद रहे।