फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   14400 farmers will get 1.5 million government assistance

14400 किसानों को मिलेगी डेढ़ करोड़ की सरकारी मदद

Mon, 16 Mar 2020 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
14400 farmers will get 1.5 million government assistance
बहराइच। जिले में बीते दिनों तेज हवा के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि से फसलें तबाह हो गई थीं। जिले में सर्वे के आधार पर 14409 किसानों को चिन्हित किया गया है। इन किसानों को डेढ़ करोड़ रुपये की सरकारी सहायता आपदा राहत कोष के तहत दी जाएगी। इसके लिए बजट जिले को मिल चुका है।
विज्ञापन

एक से लेकर 15 मार्च के बीच जिले में तीन बार आलोवृष्टि, बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला चला, जिससे ग्रामीण इलाकों में सबसे अधिक तबाही फैल गई। ग्रामीण क्षेत्रों में फसलें पूरी तरह से तबाह हो गई थीं, जिसे देख किसान परेशान थे। जिले में गेहूं, सरसों, मसूर, आलू, आम, केला समेत अन्य करीब 50 हजार हेक्टेयर फसल का नुकसान कृषि महकमे के अनुसार हुआ था। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने सर्वे का काम शुरू कराया।
विज्ञापन

पहले चरण में कराए गए सर्वे के माध्यम से आपदा राहत कोष के तहत 14409 किसानों को चिन्हित किया गया, जिनकी फसलों को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। तहसीलों से दी गई रिपोर्ट के आधार पर सरकार को सूचना भेजी गई थी। अपर जिलाधिकारी जयचंद्र पांडेय ने बताया कि सरकार की ओर से आपदा राहत के तहत 1.50 करोड़ रुपये का बजट भेजा गया है, जिसे पीड़ित किसानों के खाते में भेजा जाना है। इसके लिए लेखपालों के माध्यम से उनके बैंक खातों की सूचना एकत्र की जा रही है। जल्द ही उनके खातों में धनराशि भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमा कंपनी अलग देगी मुआवजा
बीमा कंपनी की ओर से किसानों की फसलों के नुकसान का सर्वे अलग से किया जा रहा है। जिन किसानों की फसलों का बीमा हुआ है। जिला कृषि अधिकारी सतीश पांडेय के अनुसार बीमा कंपनी की ओर से मुआवजा अलग से दिया जाएगा। इसका सर्वे कराया जा रहा है।

पीड़ित परिवारीजनों को चार लाख की मिलेगी मदद
कैसरगंज तहसील क्षेत्र के हुजूरपुर निवासी एक बालिका की बिजली का खंभा गिरने से मौत हो गई थी। एडीएम ने बताया कि उसके परिवारीजनों को चार लाख रुपये की मदद दी जाएगी। इसकी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed