{"_id":"6903c838bdc5f5ec120e04ac","slug":"1426-trainees-appeared-for-the-deled-exam-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-138887-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: 1426 प्रशिक्षुओं ने दी डीएलएड की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: 1426 प्रशिक्षुओं ने दी डीएलएड की परीक्षा
Fri, 31 Oct 2025 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
पयागपुर। डीएलएड की परीक्षा बृहस्पतिवार को शहर के दो इंटर कॉलेजों में कराई गई। रिमझिम बारिश के बीच भीगते हुए प्रशिक्षु परीक्षा केंद्र पहंचे। दोनों पालियों में 1426 प्रशिक्षु परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 19 प्रशिक्षु गैरहाजिर रहे। परीक्षा के दौरान केंद्र के बाहर पुलिस का पहरा रहा।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डॉयट) के प्रभारी प्राचार्य तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम पाली में वर्ष 2021 से 2023 बैच के कुल 705 प्रशिक्षु परीक्षा में शामिल हुए। तीसरे दिन आयोजित शैक्षिक मूल्यांकन की क्रियात्मक शोध एवं नवाचार विषय की परीक्षा हुई।
बताया कि द्वितीय पाली में वर्ष 2022 व 2023 बैच के 721 प्रशिक्षुओं ने समावेशी शिक्षा विषय की परीक्षा दी। परीक्षा महाराज सिंह इंटर कॉलेज व वैद्य भगवान दीन मिश्र गांधी इंटर कॉलेज में कराई गई। बारिश के बावजूद परीक्षार्थियों के उत्साह में कमी नहीं दिखी।