फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   ग्रामीण एडीओ पंचायत को खोजते रहे, कमरे में सोते रहे विकास अधिकारी, शिकायत

ग्रामीण एडीओ पंचायत को खोजते रहे, कमरे में सोते रहे विकास अधिकारी, शिकायत

Thu, 02 May 2019 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण एडीओ पंचायत को खोजते रहे, कमरे में सोते रहे विकास अधिकारी, शिकायत
जरवल (बहराइच)। जरवल के एडीओ पंचायत के पास बुधवार को दोपहर में कई ग्रामीण शिकायती पत्र लेकर पहुंचे, लेकिन सहायक विकास अधिकारी अपने दफ्तर में नहीं मिले। लोगों ने उनकी तलाश शुरू की तो वह पास के ग्राम विकास अधिकारी के कमरे में सोते मिले। ग्रामीणों ने कई बार आवाज लगाई, लेकिन एडीओ पंचायत सोते रहे। इससे परेशान लोगों ने जिलाधिकारी को फोटो भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



जरवल विकास खंड कार्यालय में सहायक खंड विकास अधिकारी के पद पर अशोक कुमार श्रीवास्तव की तैनाती है। एडीओ पंचायत सफाईकर्मी, प्रसाधन व अन्य कार्य देखते हैं। बुधवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, महेश कुमार, करमचंद, रामहेत आदि अपने गांव में सफाई कर्मी के न आने की शिकायत करने पहुंचे तो एडीओ पंचायत का कार्यालय खाली पड़ा था।
विज्ञापन



ग्रामीणों ने तलाश शुरू की तो काफी देर तक पता नहीं लगा। कुछ कर्मचारियों की जानकारी पर पड़ोसी सेक्रेटरी विपिन कुमार के कमरे में ग्रामीण पहुंचे तो वह कमरे में सोते मिले। ग्रामीणों ने एडीओ पंचायत को आवाज दी, लेकिन वह नहीं उठे। इस पर सभी ने फोटो खींचकर शिकायत डीएम से की।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रामीणों ने अधिकारी द्वारा बरती जा रही लापरवाही पर नाराजगी जतायी। ग्रामीणों ने बताया कि प्रतिदिन दोपहर में एडीओ पंचायत कमरे में सो जाते हैं, जिससे ग्रामीणों की मुलाकात नहीं हो पाती है। सभी प्रार्थना पत्र लेकर वापस चले जाते हैं।



जांच कराकर करेंगे कार्रवाई
ग्रामीणों की शिकायत पर खंड विकास अधिकारी रामअवतार पहले तो चौंक पड़े। इसके बाद बोले कि सहायक विकास अधिकारी की तबियत खराब है। लेकिन ग्रामीणों ने तबियत खराब न होने और प्रतिदिन दोपहर में सोने की बात बताई तो बीडीओ ने कहा कि वह बाहर हैं। मुख्यालय पहुंचकर जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed