{"_id":"5cbf41f5bdec22143c037173","slug":"141556038133-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में रंजीत का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में रंजीत का हुआ चयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। शहर निवासी एक खिलाड़ी का चयन प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उप जिला क्रीड़ाधिकारी के मुताबिक रंजीत ने जिला व मंडल स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। इसके बाद प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में सफलता हासिल की।
इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम की उप जिला क्रीड़ाधिकारी अनुपमा धानुक ने बताया कि उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय लखनऊ के तत्वावधान में संचालित आवासीय तीरंदाजी बालक छात्रावास प्रतियोगिता का आयोजन सोनभद्र जिले में 11 मार्च से शुरू हुआ था। प्रतियोगिता 25 मार्च तक चली। इसके बाद अधिकारियों ने दो दिन पूर्व परिणाम की घोषणा की, जिसमें रंजीत कुमार को प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी टीम में शामिल किया गया है।
अनुपमा ने बताया कि रंजीत कुमार का चयन पहले जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हुआ। इसके बाद गोंडा में आयोजित मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भी रंजीत ने पहला स्थान हासिल किया। जिला व मंडल स्तर में चयन होने के बाद स्टेट प्रतियोगिता के आयोजन में खिलाड़ी रंजीत ने प्रतिभाग किया। तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए बालक वर्ग में रंजीत कुमार का चयन हुआ है।