{"_id":"5b4631824f1c1bc5248b5dd0","slug":"141531326850-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद करवाया बिना मान्यता का स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद करवाया बिना मान्यता का स्कूल
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना मान्यता के छह स्कूलों को बंद कराया
बीईओ ने कैसरगंज में चलाया अभियान
कैसरगंज(बहराइच)। कैसरगंज में बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालयों की मान्यता जांची। इस दौरान मदरसा समेत छह स्कूल बिना मान्यता के संचालित होते मिले। इन स्कूलों का संचालन मौके पर ही बंद करवाया गया। कार्रवाई से हड़कंप की स्थिति रही।
जिले में बिना मान्यता के संचालित स्कूलों के खिलाफ बीएसए श्यामकिशोर तिवारी ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उसी के तहत बुधवार को कैसरगंज ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी रमन सिंह ने स्कूलों में छापेमारी की। खंड शिक्षाधिकारी ने बताया कि सुबह नौ बजे न्याय पंचायत कुंडासर के अन्तर्गत ग्राम चकसौगहना में प्रबन्धक अशरफ अली द्वारा मस्जिद में चलाये जा रहे गैर मदरसे की जांच की गई। मदरसा बिना मान्यता के संचालित होता मिला। उसे बंद करवाया गया।
छात्रों से मान्यता प्राप्त विद्यालय में नामांकन कराने को कहा गया। अवध मांटेसरी पब्लिक स्कूल सुवाताली में बीईओ पहुंचे। स्कूल कक्षा एक से आठ तक संचालित होता मिला। लेकिन प्रबंधक अलाउद्दीन एवं प्रधानाध्यापक रामलखन भाष्कर कक्षा एक से पांच तक मान्यता का अभिलेख ही दिखा पाए। इस पर जूनियर कक्षाओं का संचालन बंद करायाया गया। मदरसा लालपुर जलालपुर के निरीक्षण में प्रधानाध्यापक शहीदुद्दीन मान्यता के कागजात नहीं दिखा पाए। न्याय पंचायत भखरौली कनपुरवा के भखरौली गांव में मस्जिद परिसर में चलने वाली शिक्षण संस्था की मान्यता न होने के कारण मौके पर बंद कराया गया। मदरसा विजयपुर आवासीय मिला। मान्यता का प्रमाण न मिलने पर बंद करने की चेतावनी दी गयी। न्याय पंचायत चकपिहानी में सहारा मान्टेसरी स्कूल बंद मिला। पता चला कि यह स्कूल पहले ही बंद हो चुका है।
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि अब बिना मान्यता के स्कूलों का संचालन किया गया तो एक लाख रुपये जुर्माना लगाने के साथ एफआईआर की कार्रवाई की जाएगी।