फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   तेंदुए से संघर्ष

तेंदुए से संघर्ष

Fri, 10 Nov 2017 11:18 PM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
तेंदुए से संघर्ष
तेंदुए से संघर्ष कर युवक ने बचायी जान
विज्ञापन


कतर्नियाघाट (बहराइच)। जंगल से सटे कुरकुरी कुंआ चहलवा गांव निवासी एक युवक शुक्रवार की सुबह खेत की निगरानी करने गया था। खेत में फसल देखने के दौरान पहले से छिपे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। युवक ने तेंदुए से संघर्ष करते हुए शोर मचाया। इस पर ग्रामीण हांका लगाते हुए उसकी ओर दौड़े।

भीड़ और शोर के चलते तेंदुआ युवक को छोड़कर गन्ने के खेत में घुस गया। सूचना पाकर वनकर्मी मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने तेंदुए के हमले की पुष्टि की है। करीब 15 मिनट तक चले संघर्ष से लहूलुहान युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां से उसे सीएचसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत चहलवा के मजरा कुरकुरी कुंआ गांव निवासी संतोष कुमार (40) पुत्र रामावत शुक्रवार सुबह घर से कुछ दूरी पर स्थिति खेत की निगरानी करने गया था। जब वह फसल देख रहा था, तभी खेत में छिपे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेंदुए से संघर्ष करते हुए संतोष ने बचाव के लिए शोर मचाया। इस पर गांव के लोग हांका लगाते खेत की ओर दौड़े। भीड़ और शोर के चलते तेंदुआ संतोष को छोड़कर फिर से गन्ने के खेत में घुस गया। ग्रामीणों ने खेत को घेरा, लेकिन तेंदुए का पता नहीं लग सका। सूचना पाकर वन दरोगा अनिल कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे।


उन्होंने पदचिन्हों से तेंदुए के हमले की पुष्टि की। लहूलुहान संतोष को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली पहुंचाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर रेफर कर दिया गया। घटना से गांव के लोग काफी दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed