{"_id":"59f9f3614f1c1bee688b8935","slug":"141509552993-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र को पीटा, बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र को पीटा, बेहोश
Updated Wed, 01 Nov 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। रामगांव थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित स्कूल की शिक्षिका ने भोजनावकाश में साथियों के साथ खेल रहे कक्षा तीन के छात्र का कपड़ा उतरवाकर कमरे में बंद कर इतनी बेरहमी से पीटा कि वह बेहोश हो गया। साथियों की सूचना पर मौके पर पहुंचे पिता ने विरोध किया तो उनके साथ भी अभद्रता की। छात्र के पिटाई का कारण महज हमजोलियों के साथ खेलना बताया जा रहा है। इस मामले में पिता ने शिक्षिका को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं छात्र का इलाज निजी चिकित्सक के यहां कराया गया है।
रामगांव थाना अंतर्गत एक गांव निवासी रामउग्गर प्रसाद का नौ वर्षीय पुत्र प्रद्युम्न कुमार दीक्षित गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र है। पिता रामउग्गर ने बताया कि प्रतिदिन की तरह सुबह प्रद्युम्न पढ़ने स्कूल गया था। वहां पर दोपहर में भोजनावकाश के समय छात्रों के साथ खेल रहा था। तभी शिक्षिका ने अकारण छात्र की पिटाई शुरू कर दी। मौके पर मौजूद छात्रों ने बताया कि शिक्षिका प्रद्युम्न को कमरे में घसीट ले गई। कमरा बंद कर कपड़ा उतरवाकर पीटा। जिसके चलते वह बेहोश हो गया। कुछ देर बाद कमरा खोलकर वह बाहर निकल गई। मौके पर मौजूद छात्र दहशतजदा हो गए। कुछ छात्रों ने दौड़ कर प्रद्युम्न के घर सूचना दी। पिता रामउग्गर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बेटे की हालत देखकर शिक्षिका से कारण पूछा तो शिक्षिका उनसे भी उलझ गई। रामउग्गर का कहना है कि वह ग्रामीणों की मदद से किसी तरह बेटे को लेकर निजी चिकित्सक के यहां पहुंचे। इलाज के दौरान उसे होश आ सका। शिक्षिका की पिटाई से छात्र की पीठ पर बेतों के निशान बन गए हैं। इस मामले में पीड़ित पिता ने बेटे के साथ रामगांव थाने मे तहरीर दी है। एसपी व डीएम को भी अवगत कराया है। जिलाधिकारी ने इस मामले में बीएसए को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई जांच
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अमरकांत सिंह ने कहा कि मामले का पता चला है। खंड शिक्षा अधिकारी को जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद उसी के अनुरूप कार्रवाई करेंगे।