{"_id":"67c1bd855cbc3c8e43035ffa","slug":"14-year-old-girl-gave-birth-to-baby-girl-and-ran-away-leaving-her-at-chc-in-bahraich-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: 14 वर्षीय किशोरी ने दिया बच्ची को जन्म, नवजात को सीएचसी में छोड़ गई; शर्मसार कर देगी हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: 14 वर्षीय किशोरी ने दिया बच्ची को जन्म, नवजात को सीएचसी में छोड़ गई; शर्मसार कर देगी हकीकत
Fri, 28 Feb 2025 07:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 28 Feb 2025 07:14 PM IST
सार
14 वर्षीय किशोरी ने बच्ची को जन्म दिया। पीड़िता नवजात को सीएचसी में ही छोड़ गई। चचेरी भाई ने अपनी हवश का शिकार बनाया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के बहराइच में 14 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने सीएचसी में बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के जन्म के बाद वह बच्ची को सीएचसी में छोड़कर चली गई। जानकारी होने सीडब्लूसी पीठ ने बच्ची को कब्जे में लेकर उसे चाइल्ड प्रोटेक्शन होम दत्तक ग्रहण अभिकरण गोंडा भिजवाया है।
विज्ञापन
मामला कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र का है। यहां की निवासी 14 वर्षीय बालिका को उसके चचेरे भाई ने अपनी हवश का शिकार बनाया। लोकलाज के भय से किशोरी ने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। किशोरी के गर्भवती होने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज में भर्ती करवाया। जहां किशोरी ने एक बच्ची को जन्म दिया।
विज्ञापन
डिलीवरी के समय कम आयु होने से किशोरी व नवजात के जीवन पर भी संकट बन आया, चिकित्सकों ने बेहतर इलाज कर दोनों की जान बचाई। इस दौरान किशोरी ने नवजात शिशु को संभाल पाने में असमर्थ जताते हुए उसे अस्पताल में ही छोड़कर चली गई। इसकी जानकारी होने पर सीडब्लूसी (बाल कल्याण समिति) अध्यक्ष सतीश कुमार श्रीवास्तव ने कैसरगंज पुलिस को मौके पर भेजकर नवजात को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
सीडब्लूसी अध्यक्ष सतीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता किशोरी व उसकी मां को बुलाया गया था। जहां दोनों ने पालन-पोषण में असमर्थता जताते हुए उसका प्रत्यर्पण कर दिया। समिति सदस्य श्रवण कुमार शुक्ला, नवनीत मिश्रा व अर्चना पांडेय के साथ विचार कर नवजात शिशु का भविष्य संवारने के लिए उसे चाइल्ड प्रोटेक्शन होम गोंडा भेज दिया गया।