फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   14 new trades included in the Vishwakarma Shram Samman Yojana

Bahraich News: विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में 14 नए ट्रेड शामिल

Tue, 27 Oct 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 27 Oct 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
14 new trades included in the Vishwakarma Shram Samman Yojana
बहराइच। पारंपरिक कारीगरों के हुनर को आधुनिक तकनीक से जोड़कर स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का दायरा बढ़ा दिया गया है। जिसमें 14 नए ट्रेड शामिल किए गए हैं। इसके तहत अब बढ़ई, दर्जी, कुम्हार, लोहार, नाई, राजमिस्त्री, सुनार, मोची और धोबी जैसे पारंपरिक कामों के साथ-साथ मोबाइल, कंप्यूटर व इलेक्ट्रिकल-इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मरम्मत जैसे आधुनिक कार्यों से जुड़े युवाओं को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


योजना के तहत चयनित अभ्यर्थियों को 10 दिन का निशुल्क कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसके दौरान 4,500 रुपये डीबीटी के माध्यम से बैंक खाते में भेजे जाएंगे। प्रशिक्षण पूरा होने पर प्रमाणपत्र के साथ 15 हजार रुपये तक की आधुनिक टूल किट मुफ्त दी जाएगी। इसके अलावा, स्वरोजगार स्थापित करने के लिए 10 लाख रुपये तक का बैंक ऋण, 15 प्रतिशत तक मार्जिन मनी, सब्सिडी और बिना गारंटी ऋण की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


--------
पारंपरिक कारीगरों के साथ ही मोबाइल और कंप्यूटर जैसे आधुनिक क्षेत्रों से जुड़े युवाओं को भी रोजगारपरक प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इस नई व्यवस्था के तहत लक्ष्य प्राप्ति के बाद पात्रों को योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- केशव राम वर्मा, उपायुक्त उद्योग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed