{"_id":"633f143ccd6f8f7ed817c576","slug":"14-killed-24-injured-as-bus-falls-into-deep-gorge-in-nepal-bahraich-news-lko6516628137","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में गहरी खाई में बस गिरने से 14 की मौत, 24 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल में गहरी खाई में बस गिरने से 14 की मौत, 24 घायल
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। पड़ोसी देश नेपाल में गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई व 24 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर नेपाल पुलिस व नेपाल सेना के जवानों ने राहत व बचाव के कार्य तेज कर दिए हैं।
उन्होंने बताया कि गुरुवार को एक निजी बस यात्रियों को लेकर नारायणगढ़ से पथरिया होते हुए वीरगंज जा रही थी। पहाड़ी रास्तों पर भारी बरसात होने के कारण मार्ग काफी फिसलन भरा था। जिससे बस जीतपुर सिमरा-22 के पास स्थित तीन नंबर पुल से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में आठ पुरुष व छह महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि लगभग दो दर्जन लोग घायल हो गए।
निरीक्षक बलराम श्रेष्ठ ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही नेपाल पुलिस व नेपाल सशस्त्र सेना के जवानों ने मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव के कार्य तेज कर दिए। सभी घायलों को चुरेहिल, हेटोडा व संचों समेत अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। (संवाद)