{"_id":"5898bb364f1c1bc055378a45","slug":"14-candidates-filed-leaflets","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 प्रत्याशियों ने दाखिल किए परचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 प्रत्याशियों ने दाखिल किए परचे
अमर उजाला/बहराइच
Updated Mon, 06 Feb 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
नामांकन कराने पहुंचीं अनुपमा जायसवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में नामांकन को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट में गहमागहमी रही। सुबह से शुरू हुआ नामांकन का दौर दोपहर बाद तक जारी रहा। इस दौरान भाजपा के छह, कांग्रेस के तीन, बसपा व शिवसेना और मौलिक अधिकार पार्टी के एक-एक व एआईएमआईएम के दो प्रत्याशियों ने अपना परचा दाखिल किया। नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट के आसपास लोगों की भीड़ जुटी रही। 11 प्रत्याशियों के साथ कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ होने के चलते कलेक्ट्रेट गेट पर मुस्तैद पुलिसकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
जिले में विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए चुनावी प्रक्रिया चल रही है। नौ फरवरी तक नामांकन होना है। उसी के तहत सोमवार को विभिन्न दलों के प्रत्याशियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना परचा दाखिल किया।
सुबह सबसे पहले भाजपा की प्रदेश महामंत्री अनुपमा जायसवाल अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचीं। अनुपमा ने बहराइच सदर सीट के लिए परचा दाखिल किया। इसके बाद एक साथ भाजपा के पांच प्रत्याशी कलेक्ट्रेट पहुंचे। इनमें पयागपुर से सुभाष त्रिपाठी, मटेरा से अरुणवीर सिंह, बलहा से अक्षयवरलाल गोंड, नानपारा से माधुरी वर्मा और कैसरगंज सीट से मुकुटबिहारी वर्मा शामिल रहे। सभी प्रत्याशियों ने प्रस्तावकों और समर्थकों के साथ अपना परचा भरा। इसके पूर्व बसपा के अजीत प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर बहराइच सदर सीट से नामांकन किया।
विज्ञापन
वहीं, पयागपुर से कांग्रेस के उम्मीदवार भगतराम मिश्रा, नानपारा से वारिस अली और मटेरा से अली अकबर पप्पू ने परचा दाखिल किया। उधर, एआईएमआईएम के टिकट पर मौलाना अकील उल्ला शाहिद खान ने मटेरा विधानसभा क्षेत्र से परचा दाखिल किया।
वहीं, विधानसभा क्षेत्र बहराइच सदर से शिवसेना के उम्मीदवार रजवंत सिंह ने परचा दाखिल किया है। उधर, कैसरगंज विधानसभा क्षेत्र से आल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लमीन पार्टी से दानिश जमील, मौलिक अधिकार पार्टी से हरिश्चंद्र विश्वकर्मा ने परचा भरा है। इस दौरान भारी भीड़ होने के चलते ड्यूटी पर मुस्तैद पुलिसकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान कलेक्ट्रेट के आसपास भारी भीड़ जुटी रही।