फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   आयुष्मान योजना में 2.20 लाख चयनित

आयुष्मान योजना में 2.20 लाख चयनित

Wed, 18 Jul 2018 12:17 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
आयुष्मान योजना में 2.20 लाख चयनित
बहराइच। केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना के अंतर्गत जिले के 2.20 लाख लोगों का चयन आयुष्मान योजना में किया गया है। इनमें सबसे अधिक ग्रामीणों का चयन मिहींपुरवा, बलहा और जरवल ब्लॉक में हुआ है।
विज्ञापन


इसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश सरकार को भेज दी है। चयनित ग्रामीणों की डाटा फीडिंग की जा रही है। योजना में चयनित ग्रामीण सरकारी या प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराएंगे तो उनको पांच लाख का बीमा मिलेगा।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से चलाए जा रहे प्रधानमंत्री राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत 41 लाख आबादी में से 2.20 लाख लोगों का चयन हुआ है।

एनएचएम के डीपीएम डॉ. आरबी यादव ने बताया कि आयुष्मान योजना में केंद्र सरकार ने पात्रों की लिस्ट जारी की है। उसके तहत जिले 2.20 लाख लोगों को सुरक्षा बीमा योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चयनित लोग अस्पताल में इलाज कराएंगे तो उन्हें पांच लाख रुपये का सुरक्षा बीमा दिया जाएगा। इसके लिए सभी पात्रों के फार्म भरवाकर स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है।

अब तक 90 प्रतिशत चयनितों की डाटा फीडिंग हो चुकी है। जल्द ही ग्रामीणों को योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए बीमा कंपनियों से भी संपर्क किया गया है।

एनएचएम के जिला कम्युनिटी प्रासेस मैनेजर मोहम्मद राशिद ने बताया कि आयुष्मान योजना के प्रभारी रिसिया सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अतुल श्रीवास्तव की अगुवाई में दो सदस्यीय टीम की ट्रेनिंग हो गई है। जल्द ही पात्रों को इसका लाभ मिलेगा।


सरकारी या प्राइवेट अस्पताल में करा सकेंगे इलाज
एनएचएम के जिला कम्युनिटी प्रासेस मैनेजर ने बताया कि योजना में चयनित ग्रामीण जिले के किसी भी सरकारी या प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराएंगे, तब भी उन्हें बीमा कवर का पांच लाख रुपये मिलेगा। इसके लिए सभी को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed