फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   13 people bitten by a dog in bahraich

रिसिया में पागल कुत्ते ने 13 लोगों को काटा

Wed, 22 Jul 2015 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 22 Jul 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन
रिसियामोड़ (बहराइच)। कस्बे के मोहल्ला इंदिरानगर में तीन दिन से पागल कुत्ते का आतंक है। कुत्ते के हमले में अब तक 13 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


 इनमें एक किशोर की हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर किया गया है। अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद अब तक पागल कुत्ते को पकड़ने के इंतजाम नहीं हुआ है, जिससे बाजार के लोग दहशत में हैं।

इंदिरा नगर निवासी अवनीश कुमार (14) पर बुधवार को कुत्ते ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके अलावा मोहल्ला निवासी किरन, गोपाल, रामू, संजू, शिवकुमार, बबलू, राधे, निशा समेत 13 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


सभी का प्राथमिक उपचार सीएचसी में करवाया गया लेकिन अवनीश की हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहल्ले के लोगों का कहना है कि कुत्ता रात के अंधेरे में और भोर के समय अधिक हमलावर होता है।

हमले की सूचना नगर पंचायत प्रशासन के साथ ही जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी कार्यालय को भेजी गई लेकिन अब तक कुत्ते को पकड़ने के इंतजाम नहीं किए गए हैं। ऐसे में बच्चों को काफी खतरा है।


नहीं है एंटी रैबीज इंजेक्शन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिसिया में एंटीरैबीज इंजेक्शन का भी अभाव है। इसके चलते जो लोग कुत्ते के हमले का शिकार हुए, उनकी सिर्फ मरहम पट्टी ही हो सकी है।

एंटीरैबीज इंजेक्शन किसी को नहीं लग सका है। सभी को इंजेक्शन के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed