{"_id":"58b5b6204f1c1b3f06830db1","slug":"13-houses-burns-to-the-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से 13 मकान जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से 13 मकान जले
अमर उजाला/बहराइच
Updated Tue, 28 Feb 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
आग लगने से जलता मकान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी की आहट के साथ ही जिले में आग की घटनाएं शुरू हो गई हैं। मंगलवार को मिहींपुरवा और नवाबगंज क्षेत्र में आग की लपटों से 13 मकान धू-धूकर जल गए। इस दौरान घरेलू सामान बचाने के चक्कर में एक ग्रामीण झुलस गया। 10 लाख से अधिक की संपत्ति आग की भेंट चढ़ी है। ग्रामीणों व एसएसबी के जवानों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। 13 परिवारों के 100 से अधिक लोग खुले आसमान तले गुजर बसर करने को मजबूर हो गए हैं।
मोतीपुर तहसील अंतर्गत मिहींपुरवा विकास क्षेत्र के ग्राम लालबोझा नयापुरवा निवासी रामलखन के घर में सोमवार देर शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। परिवारीजनों आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफल न होने पर सभी ने भागकर जान बचाई।
चीख पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े, लेकिन तब तक आग ने पड़ोसी भरत कुमार, श्रीकांत, भुसैली, बाबूराम, राजू कुमार, सुरेश कुमार के मकानों को चपेट में ले लिया और मकान समेत उनमें रखा सारा सामान जल गया। यहां पर छह लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। सामान बचाने के चक्कर में सुरेश झुलस गया। उसे निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
उधर, नवाबगंज विकास खंड के सिरसिया बेदौरा गांव निवासी रामफेरन के घर में अचानक आग लग गई। परिवार के लोग जब तक घर का सामान निकालते, तब तक पूरा मकान लपटों से घिर गया। सभी ने किसी तरह भागकर जान बचाई। यहां भी जब तक गांव के लोग पहुंचे, तब तक आग ने जगन्नाथ, बच्छराज, पंकज समेत छह ग्रामीणों के मकान को आगोश में ले लिया और सारा सामान जल गया। सूचना पाकर श्रीनगर बार्डर आउटपोस्ट पर तैनात एसएसबी के जवान भी गांव पहुंचे। दो घंटे के बाद सभी ने आग पर काबू पाया।
मिहींपुरवा के लालबोझा निवासी रामलखन की पुत्री बसंती का विवाह बलसिंहपुर गांव से तय हुआ है। मंगलवार को तिलक लेकर परिवारीजनों को जाना था। इसके लिए 35 हजार रुपये व तिलक के सामान का इंतजाम हुआ था। लेकिन आग की लपटों में सब कुछ जल गया। सूचना पाकर क्षेत्रीय लेखपाल जोखन प्रसाद ने गांव पहुंचकर मुआयना किया है।