फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   13 candidates filed nominations

13 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

Wed, 08 Feb 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Wed, 08 Feb 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
13 candidates filed nominations
बसपा प्रत्याशी किरन - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव में नामांकन को लेकर बुधवार को सुबह से ही कलेक्ट्रेट में गहमागहमी रही। इस दौरान बसपा व आठ निर्दलीय उम्मीदवारों समेत 13 प्रत्याशियों ने परचे दाखिल किए। इस मौके पर प्रत्याशियों के साथ समर्थकों की भारी भीड़ रही, जिससे कलेक्ट्रेट गेट पर मुस्तैद पुलिसकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। 
विज्ञापन


जिले में विधानसभा चुनाव पांचवें चरण में होना है। इसके लिए नौ फरवरी तक नामांकन होंगे। सुबह बलहा विधानसभा क्षेत्र की बसपा प्रत्याशी किरन भारती अपने प्रस्तावक और समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचीं और गहमागहमी के बीच नामांकन कराया।
विज्ञापन


इसी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पूजा, बहुजन मुक्ति पार्टी प्रत्याशी के रूप में लालजी ने परचा दाखिल किया। नानपारा विधानसभा क्षेत्र से दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने परचा भरा, जिनमें सुरेंद्र डालमिया और विनीता गुप्ता शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मटेरा विधानसभा क्षेत्र से नीकाराम निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में सामने आए। वहीं, बहराइच विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय मजदूर किसान पार्टी के टिकट से इंद्रकुमार यादव, निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जुबेर और मोहम्मद उस्मान खां ने परचा दाखिल किया। पयागपुर विधानसभा क्षेत्र से छोटेलाल और रामस्वरूप निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में परचा दाखिल कर प्रत्याशी बने। महसी और कैसरगंज विधानसभा क्षेत्र से बुधवार को एक भी परचा दाखिल नहीं हुआ। 


उप जिला निर्वाचन अधिकारी विद्याशंकर सिंह ने बताया कि बलहा, मटेरा, महसी विधानसभा क्षेत्र के लिए पांच-पांच नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। जबकि नानपारा विधानसभा क्षेत्र में एक परचा बिका। वहीं बहराइच, पयागपुर और कैसरगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए तीन-तीन परचे बिके। उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अब तक 105 परचों की बिक्री हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed